यूपी के सोनभद्र जिले के पत्रकार और सोशल एक्टिविस्ट विजय विनीत ने एक पत्र केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री, भारत सरकार, नई दिल्ली को लिखकर शिकायत की है कि एक अखबार सरकारी विभागों से मोटी रकम लेकर उनके विभागीय विज्ञापनों का प्रकाशन बैक डेट में कर रहा है. कई विभाग बिना टेंडर निकाले काम करा देते हैं और जब उनसे टेंडर की बाबत पूछताछ की जाती है तो वे बैकडेट में विज्ञापन प्रकाशित करा कर दिखा देते हैं.
विजय विनीत ने ऐसा करने वाले अखबार का नाम भी लिखा है. यह है दैनिक न्यायाधीश जो इलाहाबाद से प्रकाशित होता है. विजय विनीत का पूरा पत्र पढ़िए, और सोचिए कि सरकारी विभागों के साथ-साथ मीडिया वाले भी कितने तेजी से भ्रष्ट हुए हैं……….







