उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर जिले में राष्ट्रीय सहारा के एक स्थानीय रिपोर्टर मनोज पाण्डेय की अज्ञात लोगों ने गोली मार कर हत्या कर दी. हत्या उस समय की गयी जब मनोज बाइक से घर वापस लौट रहे थे. उसी दौरान बदमाशों ने उन पर गोलियां चला दी. घटना पुलिस स्टेशन धम्मौर के ग्राम करमचंदपुर इलाके में हुई.
सिर पर गोली लगने से से उनकी मौके पर ही मौत हो गई. मौके पर पुलिस अधीक्षक पहुंच गए. घटना से पत्रकारों में रोष है.





