Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

उमेश त्रिवेदी, अजय बोकिल और पंकज शुक्ला के बाद कुछ और बड़े पत्रकार ‘प्रदेश टुडे’ से जुड़ने के मूड में

अजय बोकिल और पंकज शुक्ला ने नवदुनिया (नईदुनिया का भोपाल संस्करण) छोड़कर करीब ३ सप्ताह पहले 'प्रदेश टुडे' ज्वाइन कर लिया है. उमेश त्रिवेदी के 'प्रदेश टुडे' में एडिटोरिअल डायरेक्टर बनने के बाद इन दोनों पत्रकारों का 'प्रदेश टुडे' ज्वाइन करना एक बड़ी खबर माना जा रहा है. अभी तक 'प्रदेश टुडे' को गंभीर अखबार नहीं माना जाता था, पर बदले हालात और कुछ बड़े नामों के जुड़ने से 'प्रदेश टुडे' चर्चा में आ रहा है. अजय बोकिल और पंकज शुक्ला इसी श्रंखला की कड़ी हैं.

अजय बोकिल और पंकज शुक्ला ने नवदुनिया (नईदुनिया का भोपाल संस्करण) छोड़कर करीब ३ सप्ताह पहले 'प्रदेश टुडे' ज्वाइन कर लिया है. उमेश त्रिवेदी के 'प्रदेश टुडे' में एडिटोरिअल डायरेक्टर बनने के बाद इन दोनों पत्रकारों का 'प्रदेश टुडे' ज्वाइन करना एक बड़ी खबर माना जा रहा है. अभी तक 'प्रदेश टुडे' को गंभीर अखबार नहीं माना जाता था, पर बदले हालात और कुछ बड़े नामों के जुड़ने से 'प्रदेश टुडे' चर्चा में आ रहा है. अजय बोकिल और पंकज शुक्ला इसी श्रंखला की कड़ी हैं.

इस कड़ी का पहला नाम है उमेश त्रिवेदी जिन्हें मध्यप्रदेश की हिंदी पत्रकारिता में एक स्थापित नाम माना जाता है. ३८ साल तक 'नईदुनिया' में रहे श्री त्रिवेदी ने राजधानी भोपाल की राजनीतिक पत्रकारिता को काफी करीब से देखा है और 'नईदुनिया' की विकास यात्रा में उन्हें मील का पत्थर माना जाता है. उमेश त्रिवेदी 'नईदुनिया' से ग्रुप एडिटर पद से २०११ में रिटायर हुए थे. प्रबंधन के अनुरोध पर उन्होंने एक साल और 'नईदुनिया' को अपनी सेवा दी. लेकिन, नईदुनिया की कमान जागरण प्रबंधन के हाथ में आने की खबरों के बीच उन्होंने नईदुनिया छोड़ दी थी.

श्री त्रिवेदी के 'प्रदेश टुडे' से जुड़ने से इस अखबार की साख बढ़ी है. भोपाल के बाद जबलपुर से भी 'प्रदेश टुडे' का प्रकाशन शुरू हुआ है. इसके अलावा कटनी, शहडोल, सतना, रीवा और छिंदवाडा से आंचलिक संस्करणों का प्रकाशन शुरू हुआ है. जल्द ही इसका ग्वालियर और रायपुर संस्करण निकाले जाने की तैयारी है. 'प्रदेश टुडे' ने अपना दायरा इंदौर तक बढ़ाने की योजना बनाई है. खबर ये भी है कि उमेश त्रिवेदी, अजय बोकिल और पंकज शुक्ला के बाद कुछ और बड़े पत्रकार 'प्रदेश टुडे' से जुड़ने के मूड में हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...