बाराबंकी। जिले में वर्ष 2006 में एक पत्रकार को एक थानेदार ने चोरी की मोटरसाइकिल को बतौर उपहार दे दिया। काले रंग की यूपी41सी4898 रजिस्ट्रेशन वाली सुपर स्प्लेंडर को अंसदरा थाने के भूतपूर्व एसओ आरके सक्सेना ने पत्रकार संतोष कुमार शुक्ला को दे दिया था। इस बात की शिकायत दीनानाथ मिश्र शेखपुर निवासी ने एक प्रार्थनापत्र के जरिए बाराबंकी में एसपी को की। इस मामले की जांच 25 सितंबर 2012 को शुरु की गई। जांच अधिकारी बनाए गए हैं इंद्रजीत सिंह।
इंद्रजीत सिंह ने भडास4मीडिया से बात करते हुए कहा कि इसमें पत्रकार महोदय का बयान दर्ज कर लिया गया है लेकिन कुछ लोगों के मेडिकल पर चलने के कारण इसमें देरी हो रही है। उन्होंने भड़ास को आश्वस्त करते हुए कहा कि मामले की जांच पूरी होते ही इसकी जानकारी वह हमसे साझा करेंगे। इस मामले में जब हमारे भड़ास प्रतिनिधि ने आरोपी रिपोर्टर महोदय से उनकी राय जानने के लिए 9839835408 पर संपर्क किया तो उन्होंने अपना पक्ष लिखकर भेजने की बात कही।
संतोष का पक्ष जानने के लिए यहां क्लिक करें- ''नरेश अग्रवाल और उनके लोग मुझे परेशान कर रहे''





