पंचकुला । ईशान टाइम्स अखबार के संपादक संजय राय ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उन्होंने अपनी इंडिका कार गुरुवार 4 अक्टूबर की रात्रि करीब 10.30 बजे अपने घर के सामने खड़ी कर थी और कार को ठीक से बंद भी किया था, मगर जब उन्होंने शुक्रवार की सुबह देखा, तो वहां पर गाड़ी नहीं थी। गाड़ी न मिलने पर उन्होंने पड़ोसियों से पूछताछ की, मगर किसी को भी गाड़ी के बारे में कुछ भी नहीं पता था। उसके बाद संजय राय ने पुलिस के कंट्रोल रूम में गाड़ी चोरी होने की सूचना दी। सूचना पाकर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
संजय राय की गाड़ी का नम्बर H.R.26AJ9176, CHASIS NO. 605121BS2 P31317, Engine No. 4751DT15BSZP28267, Owner Name: Koutions Retail India Ltd., Plot no. 274, 275 udyog Vihar, Phase-6, Gurgaon हैं। चूंकि यह गाड़ी निलामी के तहत बिकी हुई थी, इसलिए इस गाड़ी में सेल लैटर भी रखा हुआ था। अब इस कार के मौजूदा मालिक ईशान टाइम्स अखबार के संपादक है और उन्होंने इस कार को हाल ही में Koution Retail India Ltd. से खरीदी है और गाड़ी के कागजात N.O.C लेने हेतु भेजे गए है। उन्होंने बताया कि उन्होंने पुलिस को गाड़ी चोरी की सूचना इसलिए भी दी है कि गाड़ी पर प्रैस का स्टीकर लगाया हुआ है और अपराधी इसका इस्तेमाल किसी अन्य अपराध में न कर सके।





