Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

‘यूपी न्यूज’ को चाहिए पेड न्यूज करने वाले पत्रकार!

: लांच होने से पहले ही विवादों में आया चैनल : अंशुमान त्रिपाठ, कुमार सौवीर समेत कई पत्रकारों के इस्तीफा देने के आसार : हरियाणा के गृह मंत्री गोपाल कांडा के नए लांच होने वाले न्यूज चैनल 'यूपी न्यूज' के ग्रह-नक्षत्र गड़बड़ाने लगे हैं. सूचना है कि इस चैनल के प्रबंधन ने अपने रिपोर्टरों से यूपी चुनाव में पैसे बनाने के लिए पार्टी पकड़ने को कहा है. इस डेवलपमेंट से खफा होकर कई लोगों ने इस्तीफा देने की तैयारी कर ली है.

: लांच होने से पहले ही विवादों में आया चैनल : अंशुमान त्रिपाठ, कुमार सौवीर समेत कई पत्रकारों के इस्तीफा देने के आसार : हरियाणा के गृह मंत्री गोपाल कांडा के नए लांच होने वाले न्यूज चैनल 'यूपी न्यूज' के ग्रह-नक्षत्र गड़बड़ाने लगे हैं. सूचना है कि इस चैनल के प्रबंधन ने अपने रिपोर्टरों से यूपी चुनाव में पैसे बनाने के लिए पार्टी पकड़ने को कहा है. इस डेवलपमेंट से खफा होकर कई लोगों ने इस्तीफा देने की तैयारी कर ली है.

लखनऊ के जाने-माने पत्रकार कुमार सौवीर इस चैनल के साथ बतौर यूपी ब्यूरो चीफ के रूप में जुड़े हैं. ज्वाइन करने के कुछ ही महीने बाद अब उन पर उगाही करने के लिए प्रबंधन द्वारा दबाया बनाया जा रहा है. इससे खफा कुमार सौवीर ने चैनल से किनारा करने की तैयारी कर ली है, ऐसा सूत्रों का कहना है. हालांकि भड़ास4मीडिया से बातचीत में कुमार सौवीर ने फिलहाल इस प्रकरण पर कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया लेकिन इतना जरूर कहा कि इंतजार करिए, वक्त आने पर सब कुछ पब्लिक कर दूंगा.

सूत्र बताते हैं कि यूपी न्यूज प्रबंधन चाहता है कि वही लोग उनके साथ जुड़ें जो मार्केट से खबर के नाम पर पैसे निकाल लाने का माद्दा रखते हों. मतलब पेड न्यूज करने की क्षमता रखने वाले पत्रकार ही इस चैनल को चाहिए. एक अन्य डेवलपमेंट के मुताबिक विवेक अवस्थी जो कभी आईबीएन7 में हुआ करते थे, अब यूपी न्यूज के नए संपादक बन गए हैं. अभी तक संपादक का काम महुआ में संपादक रहे चुके अंशुमान त्रिपाठी देख रहे थे. सूत्र बताते हैं कि अंशुमान त्रिपाठी फिलहाल लंबी छुट्टी पर चले गए हैं. विवेक अवस्थी का कहना है कि वह सिर्फ संपादक नहीं हैं बल्कि इस चैनल को चलाने वाली कंपनी में स्टेक होल्डर हैं.

अगर इस खबर के तथ्य, सूचना, जानकारी में कोई कमी-बेसी नजर आए तो उसे नीचे दिए गए कमेंट बाक्स के जरिए संतुलित कर सकते हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...