Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

सपा सरकार में अपराधी बेखौफ हो जाते हैं या पुलिस वाले?

लखनऊ- पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही चोरी, राहजनी और छेड़छाड़ की घटनाओ ने राजधानी में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा दी है और पुलिस की कार्यकुशलता को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वो दिन दहाड़े सरे-राह राहजनी और छेड़छाड़ करने से भी नहीं चूकते। अभी दो दिन पहले ही एक युवक ने एक युवती से सरेराह कैसरबाग में बदतमीजी की और उसके कपड़े तक फाड़ डाले गये। पीड़ित युवती ने जब खंदारी बाजार पुलिस चौकी में मुकदमा दर्ज कराना चाहा तो पुलिस ने उसे टरका दिया।

लखनऊ- पिछले कुछ दिनों से लगातार हो रही चोरी, राहजनी और छेड़छाड़ की घटनाओ ने राजधानी में कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ा दी है और पुलिस की कार्यकुशलता को सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वो दिन दहाड़े सरे-राह राहजनी और छेड़छाड़ करने से भी नहीं चूकते। अभी दो दिन पहले ही एक युवक ने एक युवती से सरेराह कैसरबाग में बदतमीजी की और उसके कपड़े तक फाड़ डाले गये। पीड़ित युवती ने जब खंदारी बाजार पुलिस चौकी में मुकदमा दर्ज कराना चाहा तो पुलिस ने उसे टरका दिया।

इसी तरह चोरी और राहजनी की घटनायें भी लगातार बढती जा रही है पर राजधानी पुलिस सिवाय घड़ियाली आसू बहाने के कुछ भी नहीं कर पा रही है। ऐसा तब हो रहा जब यहाँ दो-दो तेज़ तरार आई.पी.एस. अधिकारियों की नियुक्ति की गयी है। एक हमारे वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और दूसरे पुलिस उप महानिरीक्षक। कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए हमारे एस.एस.पी. महोदय ने मोटरसाइकिल पर क्यू.आर.टी. का भी गठन कर दिया है फिर भी अपराधों में कमी नहीं आ रही है।

गुपचुप तरीके से पुलिस के अधिकारी यह कहते सुने जा रहे हैं कि सपा सरकार में अपराधियों के अन्दर से पुलिस का डर ख़त्म हो जाता है जबकि वास्तविकता ये है कि अपराधियों में भले ही डर खत्म होता हो या न होता हो, पर हमारे पुलिस अधिकारियों के मन से सत्ता का डर का जरूर ख़त्म हो जाता है जिसके चलते ये अधिकारी कानून व्यवस्था के प्रति लापरवाह हो जाते हैं। यही बात हमारी राजधानी पुलिस पर लागू हो रही है। अब यहाँ की पुलिस में सत्ता का वो डर नहीं रहा जो पूर्ववर्ती माया सरकार के शासन काल में था। पूर्ववर्ती माया सरकार के कार्यकाल में  लखनऊ पुलिस पूरे तन मन से राजधानी की कानून व्यवस्था को मजबूत किये हुए थी और छिटपुट घटनाओं को छोड़ दिया जाये तो शायद ही छेड़खानी और राहजनी की कोई बड़ी घटना हुई हो।  

इसके पीछे कारण ये था कि तब यहां तैनात होने वाले अधिकारियों में अपराध ग्राफ बढ़ने पर कार्यवाही होने डर रहता था इसीलिए वे किसी भी कीमत पर कानून व्यवस्था को बिगड़ने नहीं देते थे और छोटी से छोटी घटना को भी गंभीरता से लेते थे। सत्ता का यही डर इस सरकार के शासन काल में पुलिस पर नहीं दिखा रहा है पुलिस छोटी घटनाओं की तो बात छोड़िये बड़ी घटनाओ पर भी जल्दी कार्यवाही नहीं करना चाहती।

इसलिए आवश्यक है कि अखिलेश सरकार सबसे पहले राजधानी की कानून व्यवस्था को मजबूत करें क्योंकि जब घर मजबूत बनेगा तभी राज्य मजबूत बनेगा। उन्हें शहर में बढती हुई घटनाओं को संज्ञान में लेते उच्च स्तर पर निलंबन से लेकर स्थानांतरण की कार्यवाही करनी चाहिए, सिर्फ निर्देशों को जारी कर देने से बे-खौफ हो चुके हमारे पुलिस अधिकारियों पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला। अब ये समय की मांग है कि अखिलेश कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सख्त रुख अपनायें और जिलेवार अधिकारियों की जिम्मेदारी सुनिश्चित करें, साथ में यह सन्देश भी दें कि यदि उनके क्षेत्र में अपराध की घटनायें बढ़ी तो उन पर कार्यवाही निश्चित है. यकीन मानिये, कुछ ही समय में राजधानी सहित पूरे राज्य की कानून व्यवस्था मजबूत हो जायेगी क्योकि डर बहुत बड़ी बला है, ये अच्छे अच्छों को सुधार देती है।

अनुराग मिश्र

उप संपादक

तहलका न्यूज

लखनऊ

[email protected]

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...