Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

श्री मीडिया समूह से जुड़े अजय उपाध्‍याय

वरिष्‍ठ पत्रकार एवं अमर उजाला के संपादकीय सलाहकार अजय उपाध्‍याय के बारे में खबर है कि वे नए मीडिया ग्रुप श्री मीडिया समूह के साथ जुड़ गए हैं. उन्‍होंने इस समूह में बतौर सलाहकार संपादक ज्‍वाइन किया है. उन्‍हें बोर्ड ऑफ डाइरेक्‍टर में भी शामिल किया गया है. मनोज द्विवेदी के स्‍वामित्‍व वाला श्री मीडिया समूह श्री टाइम्‍स अखबार का प्रकाशन तथा श्रीएस7 न्‍यूज चैनल का प्रसारण करता है.

वरिष्‍ठ पत्रकार एवं अमर उजाला के संपादकीय सलाहकार अजय उपाध्‍याय के बारे में खबर है कि वे नए मीडिया ग्रुप श्री मीडिया समूह के साथ जुड़ गए हैं. उन्‍होंने इस समूह में बतौर सलाहकार संपादक ज्‍वाइन किया है. उन्‍हें बोर्ड ऑफ डाइरेक्‍टर में भी शामिल किया गया है. मनोज द्विवेदी के स्‍वामित्‍व वाला श्री मीडिया समूह श्री टाइम्‍स अखबार का प्रकाशन तथा श्रीएस7 न्‍यूज चैनल का प्रसारण करता है.

बताया जा रहा है कि अजय उपाध्‍याय इस समूह के वरिष्‍ठों के साथ भावी योजनाओं को लेकर कई बैठक भी कर चुके हैं. वे समूह के अखबार तथा चैनल दोनों के कर्ताधर्ता होंगे. अजय उपाध्‍याय के नेतृत्‍व में अखबार तथा चैनल के विस्‍तार की योजना भी तैयार की गई है. सूत्रों का कहना है कि प्रबंधन श्री उपाध्‍याय के नेतृत्‍व में अखबार के छह नए एडिशनों को निकालने की तैयारी में जुट गया है. साथ ही चैनल का विस्‍तार भी दूसरे प्रदेशों में करने की योजना बन रही है.

अजय उपाध्‍याय के जुड़ने से श्री समूह का ब्रांड वैल्‍यू को भी फायदा होगा. श्री उपाध्‍याय अमर उजाला के पहले हिंदुस्‍तान अखबार के प्रधान संपादक रह चुके हैं. इसके पहले भी वे कई बड़े अखबारों में वरिष्‍ठ पदों पर काम कर चुके हैं. अजय उपाध्‍याय के नए ठिकाने को लेकर लम्‍बे समय से चर्चा और कयासों का दौर जारी था.
 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...