इंदौर। इंदौर प्रेस क्लब प्रबंधकारिणी समिति ने सर्वश्री तपेंद्र सुगंधी (प्रभात किरण), अतुल गौतम (फ्रीप्रेस), हरीश फतेहचंदानी (सिटी न्यूज), नितिन माहेश्वरी (प्रदेश टुडे), रजत खंडेलवाल (अपनी दुनिया) को प्रबंधकारिणी समिति सदस्य के रूप में मनोनीत किया है। इंदौर प्रेस क्लब के विधान में पांच सदस्यों को प्रबंधकारिणी समिति में को-ऑप्ट करने का प्रावधान है।
इंदौर प्रेस क्लब में शीघ्र ही पांच-पांच सदस्यीय कला-संस्कृति, खेलकूद, स्वास्थ्य, शिक्षा-प्रशिक्षण एवं विधि प्रकोष्ठ का भी गठन किया जा रहा है।
भड़ास तक सूचनाएं [email protected] के जरिए पहुंचा सकते हैं.





