देहरादून : अविकल थपलियाल के बाद अब अजय यादव का भी इस्तीफा हो गया है. उन्हें हाल ही में हरिद्वार जनपद का प्रभारी बनाकर भेजा गया था. उन्हें यहां सुनील सिंह का तबादला कर लाया गया था. लेकिन स्थानीय संपादक के स्वभाव से भयभीत यादव ने समय रहते किनारा कर लिया. उन्होंने पत्रकारिता को ही बाय बाय कह दिया है.
वह अब अपने गृह राज्य यूपी में स्वास्थ्य विभाग के पीआरओ बन गए है. हरिद्वार में यादव के स्थान पर, देहरादून सिटी एडिशन के डेस्क प्रभारी राजेश पाण्डेय को भेजा गया है. पाण्डेय, स्थानीय संपादक गुर्रानी के वफादारों में शुमार किये जाते है. उन्हें हाल में चीफ सब पद पर प्रोमोट किया गया था.





