तमिल साप्ताहिक मैगजीन पुथिया थालामुरई प्रकाशित करने वाला ग्रुप न्यू जनरेशन मीडिया अपना विस्तार करते हुए अंग्रेजी भाषा में नेशनल चैनल शुरू करने जा रहा है. चैनल न्यू जेनरेशन न्यूज़ नाम से लांच होगा. इसका प्रसारण चेन्नई से होगा. तमिलनाडु का यह पहला मीडिया हाउस है जो किसी भी राजनीतिक पार्टी से ताल्लुक नहीं रखता. अभी इस ग्रुप का तमिल भाषी न्यूज चैनल पुथिया थालामुरई प्रसारित हो रहा है. इस ग्रुप की तमिल साप्ताहिक पत्रिका पुथिया थालामुरई भी प्रकाशित होती है.
एआर न्यूज प्रा. लि. की तरफ से दिल्ली और मुंबई महानगर के लिये एक न्यूज चैनल लांच किया जा रहा है. इसके माध्यम से सिर्फ महानगरों की खबरें दर्शकों को दिखायी जायेगी. चैनल का टेस्ट रन शुरू कर दिया गया है. इस ग्रुप का धार्मिक चैनल ‘सत्य’ पहले से ही चल रहा है. लोगों का कहना है कि एआर न्यूज लांच करने का मकसद कोई जन सरोकार नहीं बल्कि पैसे कमाना है. यह ग्रुप जिस तरह धार्मिक चैनल के जरिए पैसे कमा रहा है, उसी तरह न्यूज चैनल के जरिए पैसे कमाने की तैयारी है. इसी लिहाज से नियुक्तियां भी की जा रही हैं.






