Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

इंडियन वीमेन प्रेस कोर्प और वाणी प्रकाशन की हिंदी कहानी प्रतियोगिता में शामिल होकर जीतें ग्यारह हजार रुपये

नई दिल्ली – भारतीय महिला पत्रकारों की एकमात्र विश्वसनीय व प्रतिष्ठित संस्था इंडियन वीमेन प्रेस कोर्प ने वाणी प्रकाशन के साथ मिलकर पहली बार हिंदी कहानी प्रतियोगिता का आयोजन करने का फैसला किया है. वीमेन प्रेस क्लब की तरफ से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है-

नई दिल्ली – भारतीय महिला पत्रकारों की एकमात्र विश्वसनीय व प्रतिष्ठित संस्था इंडियन वीमेन प्रेस कोर्प ने वाणी प्रकाशन के साथ मिलकर पहली बार हिंदी कहानी प्रतियोगिता का आयोजन करने का फैसला किया है. वीमेन प्रेस क्लब की तरफ से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है-

''हमें इसकी घोषणा करते हुए बेहद खुशी हो रही है। हम इसके पहले अंग्रेजी में भी कहानी प्रतियोगिता का आयोजन कर चुके हैं जिसमें देशभर की महिलाओं ने भागीदारी की और हमें भरपूर सराहना मिली। इसी के मद्दे नजर हमने व्यापक हिंदी पट्टी को भी ध्यान में रखते हुए कहानी प्रतियोगिता की घोषणा कर रहे हैं। हमारे समय और समाज में तमाम बदलावो के बावजूद कहानी के लिए जगह बची है। इस दौर में खूब कहानियां लिखी जा रही हैं। महिला कहानीकारो की नई खेप ने इधर पाठको का ध्यान खींचा है।  इसी उपलब्धि को ध्यान में रखते हुए हम  प्रतियोगिता को अपने क्लब के सदस्यो के साथ साथ देश भर की महिला रचनाकारो के लिए खोल रहे हैं, जिन्हें सार्थक मंच मिल सके और उनकी एक नई पहचान भी बनें।''

कहानी प्रतियोगिता की थीम है– समकालीन समाज में संबंधों की बदलती परिभाषा। कहानी की शब्द संख्या अधिकतम 3,000 हो। प्रतियोगिता में तीन कहानियों को पुरुस्कृत किया जाएगा। प्रथम पुरस्कार-11,000 रुपये, दूसरा एवं तीसरा पुरस्कार-7.000 रुपये।  पुरस्कार के लिए कहानियों का चयन करेंगी देश की जानी मानी महिला कथाकारों की तीन सदस्यीय ज्यूरी। कहानी मौलिक एवं अप्रकाशित  होनी चाहिए। किसी भी प्रतियोगिता में पुरस्कृत कहानी पर विचार नहीं किया जाएगा। इसका स्पष्ट उल्लेख एक पत्र में करें। बाद में चुनिंदा कहानियों का एक संकलन वाणी प्रकाशन से प्रकाशित किया जाएगा, जो अगले साल होने वाली विश्व पुस्तक मेले में धूमधाम से रिलीज होगी। यह प्रतियोगिता सभी महिला रचनाकारो के लिए खुली है सिर्फ हमारे क्लब की पदाधिकारी और मैनेजिंग कमिटि की सदस्य भाग नहीं ले सकतीं।  सभी रचनाकारों से अनुरोध है कि वे अपनी कहानी के दो टाइप प्रिंट इस पते पर भेजें–

Hindi Story Competition
Indian Women's Press Corps
5 Windsor Place
New Delhi- 110001

कहानी के साथ आपका नाम, पता और मोबाइल नंबर साफ-साफ लिखा होना चाहिए। साथ ही आप कहानी हमारे ईमेल पर भी भेजें, हमारा ईमेल पता [email protected] है। कहानी सिर्फ यूनीकोड, चाणक्य और क्रूतिदेव फौंट में टाइप हो। कहानी भेजने की अंतिम तारीख–15 नवंबर, 2012 है। तो फिर देर किस बात  की…उत्सवों के इस महीने  में, छुट्टियों के इन सतरंगी दिनों में मन के किसी कोने में कुलबुलाती हुई कहानियों को करें कीबोर्ड के हवाले….और भेज दें।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...