Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

यूपी में सीएमओ को धमकाने के आरोपी मंत्री से तीन दिन बाद इस्तीफा लिया गया

लखनऊ। समाजवादी पार्टी सरकार में मंत्री विनोद सिंह उर्फ पंडित सिंह की चौतरफा दबाव के बाद छुट्टी कर दी गई है। सीएमओ को घर से उठाने और धमकाने के आरोपों से घिरे विनोद सिंह पर फैसला करने में सरकार को तीन दिन का वक्त लग गया। राज्य सरकार के आदेश पर विनोद सिंह से इस्तीफा मांग लिया गया है। लेकिन इन तीन दिनों में पार्टी और सरकार को किरकिरी का भी सामना करना पड़ा।

लखनऊ। समाजवादी पार्टी सरकार में मंत्री विनोद सिंह उर्फ पंडित सिंह की चौतरफा दबाव के बाद छुट्टी कर दी गई है। सीएमओ को घर से उठाने और धमकाने के आरोपों से घिरे विनोद सिंह पर फैसला करने में सरकार को तीन दिन का वक्त लग गया। राज्य सरकार के आदेश पर विनोद सिंह से इस्तीफा मांग लिया गया है। लेकिन इन तीन दिनों में पार्टी और सरकार को किरकिरी का भी सामना करना पड़ा।

तीन दिन से लापता गोंडा जिले के सीएमओ एसपी सिंह केस की जांच कमेटी आज अपनी रिपोर्ट देगी। मामला मीडिया में मामला उछलने के बाद यूपी सरकार ने मामले की जांच के आदेश दे दिए थे। सूबे के अतिरिक्त स्वास्थ्य निदेशक की अगुआई में दो सदस्यों की जांच कमेटी बना दी गई। आरोप है कि विनोद सिंह ने कॉन्ट्रैक्ट पर डॉक्टरों की भर्ती को लेकर सीएमओ को अगवा किया उसके साथ मारपीट की। इसके बाद से सीएमओ लापता हैं।

मंत्री विनोद सिंह ने राज्यपाल सिंह को राजभवन जाकर इस्तीफा दे दिया है। लेकिन वह अब भी पूरे मामले की जांच कराने की मांग कर रहे हैं। विनोद सिंह का कहना है कि पूरे मामले को एकतरफा पेश किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उन्होंने इस्तीफा नैतिक आधार पर दिया है। सिंह अब खुद को बेगुनाह ही बता रहे हैं और साथ ही सीएमओ के रोल की जांच की मांग भी कर रहे हैं। दूसरी ओर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री अहमद हसन ने भी इसस मामले पर रिपोर्ट सीएम अखिलेश यादव को दी है जिसमें पीड़ित सीएमओ के परिवार का बयान भी शामिल है। उत्तर प्रदेश में रात के अंधेरे में सीएमओ को अगवा करने के संगीन इल्जाम से घिरे राजस्व मंत्री विनोद सिंह उर्फ पंडित सिंह मुलायम सिंह यादव के खासे करीबी हैं। शायद इसीलिए कार्रवाई में देर लग गई।
 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...