Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

आजतक और हेडलाइंस टुडे पर सौ करोड़ रुपये की मानहानि का मुकदमा

नई दिल्ली। सलमान खुर्शीद की पत्नी लुई खुर्शीद ने अपने एनजीओ में अनियमितताओं के बारे में कार्यक्रम प्रसारित करने वाले टीवी चैनल आजतक के खिलाफ 100 करोड़ रुपये की मानहानि का मामला दायर किया है। दिल्ली हाईकोर्ट इस मामले की सुनवाई अगले हफ्ते करेगा।   कानून मंत्री सलमान खुर्शीद की पत्नी लुईस खुर्शीद ने शुक्रवार को दिल्ली हाईकोर्ट में आजतक के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया। लुईस ने टीवी टुडे ग्रुप के खिलाफ अपने चैनल हेडलाइंस टुडे और आजतक पर 'मानहानिकारक' कार्यक्रम का प्रसारण करने को लेकर दायर मुकदमे में 100 करोड़ रुपये के क्षतिपूर्ति की मांग की है।

मामले के अगले हफ्ते सुनवाई के लिए सूचीबद्ध होने की संभावना है। टेलीविजन चैनल ने स्टिंग ऑपरेशन में उत्तर प्रदेश में विकलांगों के लिए काम करने वाले खुर्शीद दंपती के जाकिर हुसैन मेमोरियल ट्रस्ट पर साल 2009-10 के दौरान वित्तीय गड़बड़ी करने का आरोप लगाया था। लुईस का आरोप है कि इस तरह का कार्यक्रम दिखाने से उनकी मानहानि हुई है। टीवी चैनल ने अपने स्टिग आपरेशन में दिखाया है कि सलमान खुर्शीद व उनकी पत्नी ने यूपी सरकार के कई अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर करवा कर लाखों रुपये का गबन किया है। यह पैसा विकलांग लोगों की सहायता के लिए था। खुर्शीद दंपती जाकिर हुसैन मैमोरियल ट्रस्ट चलाते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...