लखनऊ : खासतौर पर उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए शुरू हुआ न्यूज चैनल यूपी न्यूज के न्यूज डायरेक्टर को प्रबंधन ने हटा दिया है। उनका काम अब वरिष्ठ पत्रकार और हरियाणा न्यूज के संपादक उमेश जोशी को सौंप दिया गया है। इसी के साथ ही विवेक अवस्थी और यूपी न्यूज की अन्त्येष्टि हो गयी। बताते हैं कि विवेक अवस्थी को यहां से निकालने की कोशिशें पहले से शुरू हो गयीं थीं, लेकिन चूंकि इस चैनल के लखनऊ आफिस में कीमती सामान रखा हुआ था, इसलिए प्रबंधन इस बारे में आधिकारिक आदेश नहीं दे पा रहा था। प्रबंधन चाहता था कि पहले यहां लखनऊ में रखे कैमरे आदि कीमती सामान दिल्ली मुख्यालय तक सुरक्षित पहुंच जाए, उसके बाद ही अवस्थी की विदाई की जाए, लेकिन ऐसा हो नहीं पाया।
बठिंडा (पंजाब) : छह माह पहले दैनिक भास्कर के सिटी इंचार्ज नरिंदर शर्मा से नाखुश होकर दैनिक सवेरा से जुड़े नितिन कुमार ने दैनिक सवेरा से भी अपना नाता तोड़ दिया है। अपने इस्तीफे में इस संस्थान को छोडऩे का कारण घरेलू बताया है। नितिन कुमार दैनिक सवेरा में निगम की खबरें देखते थे।





