बरेली। दैनिक जागरण के चीफ जनरल मैनेजर रह चुके और वर्तमान में ''नमस्कार बरेली'' नाम से अखबार निकाल रहे संपादक चन्द्र कांत त्रिपाठी उर्फ सीकेटी कानून के शिकंजे में फंस गए हैं. साथ में जनमोर्चा बरेली संस्करण के संपादक सरदार कमलजीत सिंह भी चक्कर में पड गए हैं. बरेली सदर कोतवाली की पुलिस सीकेटी और सरदार कमलजीत सिंह को तलाश रही है. धार्मिक उन्माद भड़काने और विद्वेष फैलाने वाला समाचार ''नमस्कार बरेली'' में प्रकाशित करने के आरोप में बरेली सदर कोतवाली में मुकदमा दर्ज हुआ है.
यह मुकदमा सरदार मनमोहन ने 12 अक्टूबर 2012 को सायं सवा छह बजे पंजीकृत कराया है. सात अक्टूबर को नमस्कार बरेली के अंक में धर्म गुरु गुरु गोबिन्द्र सिंह के बारे में समाचार प्रकाशित किया गया था, जिसको लेकर बरेली के सिखों में आक्रोश व्याप्त हो गया. आक्रोशित सिखों ने बरेली सदर कोतवाली और नमस्कार बरेली कार्यालय पर प्रदर्शन किया. बरेली कोतवाली पुलिस सीकेटी और कमलजीत सिंह को तलाश रही है. बताया जा रहा है कि दोनों पत्रकार बंधु बरेली से नदारत हैं.
बरेली से स्वतंत्र पत्रकार एएस तिवारी की रिपोर्ट.





