वरिष्ठ पत्रकार एवं कई वर्षों तक दैनिक हिन्दुस्तान, इटावा के ब्यूरो प्रमुख रहे सुभाष त्रिपाठी राष्ट्रीय पत्रिका हर शनिवार में पहुच गये हैं। नवम्वर माह के ताजा अंक में 'उत्तर प्रदेश चुनाव की दस्तक से यूपी में उबाल', 'सत्ता पाने की छटपटाहट', 'अंधेरे में दौड़ते रथ'… जैसी कई खबरें-विश्लेषण कई चित्रों के साथ प्रमुखता से प्रकाशित हुई है। त्रिपाठी ने पिछले महीने हिन्दुस्तान से इस्तीफा दिया था। वह स्वतंत्र भारत; पायनियर ग्रुप, जनसत्ता व राष्ट्रीय सहारा आदि में कार्य कर चुके हैं।
उधर, मथुरा से सूचना है कि यतीश शर्मा ने द सी न्यूज एक्सप्रेस ज्वाइन कर लिया है। यतीश अमर उजाला मथुरा कार्यालय से करियर की शुरुआत करने के बाद डीएलए मथुरा, सच का उजाला मथुरा एवं बीपीएन टाइम्स मथुरा को भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। अब वे द सी न्यूज एक्सप्रेस मथुरा कार्यालय में अपनी सेवाएं देंगे। उन्हें यहां जूनियर रिपोर्टर बनाया गया है।





