Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

कई राज्यों से डेली न्यूज ऐक्टिविस्ट के नए संस्करण जल्द

: अखबार के पांच साल पूरे होने पर कर्मचारियों के वेतन में 15 प्रतिशत वृद्धि : लखनऊ। प्रकाशन के छठे वर्ष में प्रवेश करते ही राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक डेली न्यूज़ ऐक्टिविस्ट  के समस्त कर्मचारियों को 15 प्रतिशत की वेतन वृद्धि दी गई। प्रकाशन की शुरुआत से छठे सोपान तक पहुंचने में कई उतार-चढ़ाव के दौर में भी सदैव जन सरोकारों का हिमायती रहा डेली न्यूज़ ऐक्टिविस्ट नए वर्ष तक कई प्रदेशों में नए संस्करण शुरू करेगा। यह घोषणा अखबार के चेयरमैन प्रो.निशीथ राय ने स्थापना दिवस समारोह में की।

: अखबार के पांच साल पूरे होने पर कर्मचारियों के वेतन में 15 प्रतिशत वृद्धि : लखनऊ। प्रकाशन के छठे वर्ष में प्रवेश करते ही राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक डेली न्यूज़ ऐक्टिविस्ट  के समस्त कर्मचारियों को 15 प्रतिशत की वेतन वृद्धि दी गई। प्रकाशन की शुरुआत से छठे सोपान तक पहुंचने में कई उतार-चढ़ाव के दौर में भी सदैव जन सरोकारों का हिमायती रहा डेली न्यूज़ ऐक्टिविस्ट नए वर्ष तक कई प्रदेशों में नए संस्करण शुरू करेगा। यह घोषणा अखबार के चेयरमैन प्रो.निशीथ राय ने स्थापना दिवस समारोह में की।

संपादक अरविंद चतुर्वेदी ने संस्थान के समस्त कर्मठ कर्मचारियों और अधिकारियों के सहयोग से बनी अखबार की छवि को निरंतर गति देकर हर आमोखास की आवाज बनाने के लिए कृत संकल्पित होने का आह्वान किया। संपादक समाचार अनिल भारद्वाज एवं ब्यूरो चीफ सुनीत श्रीवास्तव ने चेयरमैन के प्रयासों की सराहना करते हुए दोगुने जोश के साथ संस्थान की प्रगति में सहयोग देने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर संस्कृति विभाग से आए लोक कलाकारों ने अपनी  मनमोहक प्रस्तुतियां दी।

राजधानी से प्रकाशित डेली न्यूज़ ऐक्टिविस्ट के स्थापना दिवस समारोह में संस्थान की नेशनल हेड मार्केटिंग एवं ब्रांडिंग पुनीता लखानी, संपादक अरविंद चतुर्वेदी, सर्कुलेशन मैनेजर महेश शर्मा, सिस्टम इंचार्ज राजेन्द्र बालियान एवं समाचार संपादक अनिल भरद्वाज ने पुष्प गुच्छ भेंट कर अखबार के संस्थापक एवं चेयरमैन प्रो.निशीथ राय का स्वागत किया। अपने उदबोधन में प्रो. राय ने इस अवसर पर संस्थान से जुड़े समस्त लोगों के अब तक के सहयोग पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अखबार की शुरूआत से लेकर आज तक की स्थिति किसी से छिपी नहीं है।

उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में आप सब के सहयोग ने अखबार के मिशन को पूरा करने का साहस व ऊर्जा दी, उसका सुखद परिणाम आज सबके सामने है। डेली न्यूज़ ऐक्टिविस्ट की पहचान व साख ऐसी बन गई हैं कि विभिन्न प्रदेशों और प्रदेश के कई स्थानों से नए संस्करण के लिए लोग लगातार संपर्क कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि नए वर्ष तक कई प्रदेशों में डेली न्यूज़ ऐक्टिविस्ट के संस्करण की तैयारी है। उन्होंने कहा कि उनका उददेश्य अखबार से पैसा कमाना कभी नहीं रहा। संस्थान की आय पर पहला हक उनके सहकर्मियों का है।

इस अवसर पर श्री राय ने डेली न्यूज़ ऐक्टिविस्ट के समस्त कर्मचारियों को 15 प्रतिशत इंक्रीमेंट दिए जाने की घोषणा की। इससे पूर्व स्थापना दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संपादक अरविंद चतुर्वेदी ने कहा कि पांच वर्ष की कड़ी मेहनत, लगन व सूझबूझ से अखबार की निष्पक्ष छवि बनी है और पाठकों का भरोसा हासिल करने में हम सफल हुए हैं। परिवार के मुखिया के तौर पर श्री राय का अपेक्षित सहयोग और मार्ग दर्शन मिलने से परिवार के सभी सदस्यों में कभी ऊर्जा की कमी नहीं रही। हमें पाठकों की कसौटी पर लगातार खरा उतरने के लिए नए-नए प्रयोग करते रहने होंगे, ताकि अखबार की ताजगी बनी रहे। स्थापना दिवस कार्यक्रम में संस्थान के समस्त कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित थे। इसके बाद संस्कृतिक विभाग से आए लोक कलाकरों के दल ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सबका मन मोह लिया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...