यूपी के गोंडा जिले से सूचना है कि अमर उजाला अखबार के रिपोर्टर राम मोहन पांडेय का कल ब्रेन हैमरेज हो गया. उन्हें गंभीर हालत में पहले मेडिकल कालेज फिर लखनऊ स्थित पीजीआई ले जाया गया. पीजीआई में पत्रकार राम मोहन पांडेय के साथ बुरा सलूक हुआ. पहले तो उन्हें एडमिट करने में आनाकानी की जाती रही, बाद में इमरजेंसी में एक बेड खाली होने पर उन्हें वहीं लिटा दिया गया.
पीजीआई प्रशासन ने अब तक इलाज नहीं शुरू किया है. इनका कहना है कि जब तक बेड नहीं खाली होगा, तब तक इलाज नहीं कर पाएंगे. कई पत्रकारों ने अपने स्तर पर इलाज के लिए पीजीआई प्रशासन से बातचीत की है, लेकिन कोई खास फर्क नहीं पड़ा है. बीमार पत्रकार के परिजनों ने लखनऊ के वरिष्ठ पत्रकारों से अनुरोध किया है कि वे पीजीआई प्रशासन से बातचीत कर पत्रकार के जल्द से जल्द इलाज के लिए प्रयास करें.
xxx
ताजी सूचना ये है कि लखनऊ के पत्रकारों के प्रयास से रिपोर्टर राम मोहन पांडेय का इलाज शुरू हो गया है.





