इंदौर। क्षेत्र के प्रतिष्ठित सांध्य दैनिक हैलो हिन्दुस्तान की संपादकीय टीम में शहर के दो वरिष्ठ पत्रकार सम्मिलित हुए हैं। वरिष्ठ पत्रकार श्री शशीन्द्र जलधारी संपादकीय सलाहकार के पद पर हैलो हिन्दुस्तान में नियुक्त हुए हैं। उन्हें चार दशक से भी अधिक समय तक नईदुनिया समाचार पत्र में नगर तथा डाक संपादक के पद पर कार्य करने का व्यापक अनुभव है। वरिष्ठ पत्रकार श्री भानू चौबे ने अखबार के स्थानीय संपादक पद पर कार्य प्रारंभ कर दिया है। श्री चौबे ने लगभग तीन दशक तक देश के प्रतिष्ठित समाचार पत्र नईदुनिया में समाचार तथा संपादकीय लेखन में सक्रिय रूप से कार्य किया है।
नवीन कपूर को एएनआई का ब्यूरो चीफ बना दिया गया है. नवीन राष्ट्रपति से लेकर राज्य मंत्री तक के विदेश की यात्राओं के कवरेज करते रहे हैं. नवीन से पहले न्यूज़ एजेंसी एएनआई के ब्यूरो चीफ पंकज चौधरी थे, जिन्होंने आंतरिक राजनीति से क्षुब्ध होकर इस्तीफा दे दिया था. नवीन कपूर एएनआई के डायरेक्टर सुरेंदर कपूर के बेटे हैं और कंपनी के मालिक संजीव प्रकाश के खासमखास हैं, इसलिए उनकी ताजपोशी ब्यूरो चीफ के पद पर की गई है.





