Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

जियो रामजीत, उम्र 102 साल, सेक्स रात भर में तीन बार, फिर बने बाप (देखें तस्वीर)

पिता बनने की अधिकतम उम्र क्या हो सकती है, ज़रा सोचिये. यह सवाल जितने लोगों से करेगें उतने ही तरह के जवाब मिलेंगे. समाज में कई ऐसे उदाहरण भी मिलेंगे जहां लोग पिता बनने की सही उम्र बीत जाने के बाद भी पिता बने. अब सवाल उठता है कि आखिर किस उम्र तक कोई पिता बन सकता है. और क्या कोई सौ साल की उम्र में भी बाप बन सकता है?

पिता बनने की अधिकतम उम्र क्या हो सकती है, ज़रा सोचिये. यह सवाल जितने लोगों से करेगें उतने ही तरह के जवाब मिलेंगे. समाज में कई ऐसे उदाहरण भी मिलेंगे जहां लोग पिता बनने की सही उम्र बीत जाने के बाद भी पिता बने. अब सवाल उठता है कि आखिर किस उम्र तक कोई पिता बन सकता है. और क्या कोई सौ साल की उम्र में भी बाप बन सकता है?

हरियाणा के सोनीपत के खरखौदा गांव में 102 वर्ष का एक जवान है जो हाल ही में दूसरी बार पिता बना है. सौ साल की उम्र पार कर पिता बनने की यह घटना आम नहीं है. उनका कहना है कि मौत उन्हें छू भी नहीं सकती. उनका कहना है कि यदि कोई काला सांप काट ले तभी वह मरेंगे. समाज की नज़रों में भले ही 102 वर्ष का रामजीत भले ही वृद्ध हो लेकिन उसकी जवानी किसी जवान व्यक्ति से कम नहीं. रामजीत का कहना है कि वह आज भी एक रात में तीन बार सेक्स करता है.

रामजीत नामक वृद्ध की 52 वर्षीय पत्नी शकुंतला ने हाल ही में अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है. इस दंपत्ति का पहला बेटा विक्रमजीत दो साल पहले पैदा हुआ था. इन्होंने अपने दूसरे बच्चे का नाम रणजीत सिंह रखा है. रामजीत कहते हैं कि कि वह इस उम्र में भी स्वस्थ महसूस करते हैं और 52 वर्षीय पत्नी के साथ सेक्स का खूब आनंद लेते हैं. उनका कहना है कि सफल वैवाहिक जीवन के लिए पति-पत्नी के बीच सेक्स बहुत ज़रूरी है. उधर उनकी बीवी भी कहती हैं कि रामजीत बिल्कुल बूढ़े नहीं लगते. शकुंतला ने कहा, 'वह 25 साल के मर्द की तरह मुझसे प्यार कर सकते हैं और सारी रात जारी रह सकते हैं. वह बेहतरीन पिता हैं.'

एक विदेशी अख़बार को दिए गए इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि जब भी उनको सेक्स की ईच्छा होती है, वह करते हैं. रामजीत के पास हरियाणा सरकार का वृद्धावस्था पेंशन योजना का कार्ड भी है जो 12 साल पहले बना था. इस कार्ड में उनकी उम्र 90 साल दर्ज है. पेंशन के रूप में रामजीत को 750 रुए प्रति माह मिलते हैं.

रामजीत ने जनवरी 2011 में दुनिया के 'ओल्डेस्ट फादर' होने का दावा किया था. रामजीत हरियाणा के सोनीपत में एक झोपड़ी में अपने परिवार के साथ रहते हैं और खेती करके अपना गुज़ारा करते हैं. उनका कहना है कि एक सप्ताह में करीब एक हज़ार रुपए कमा लेते हैं. वह सेक्स पावर बढ़ाने वाले कैप्सूल भी लेते हैं और वियाग्रा खाने के बाद वह रात भर के लिए फिर से तैयार हो जाते हैं.

रामजीत को ज्यादा काम करना अच्छा नहीं लगता लेकिन परिवार पालने के लिए बिना काम के गुज़ारा भी नहीं है. रामजीत रोज़ाना तीन किलो दूध पीते हैं और आधा किलो मक्खन खाते हैं. उनका कहना है कि मौत उन्हें छू भी नहीं सकती. उनका कहना है कि यदि कोई काला सांप काट ले तभी वह मरेंगे. उन्हें इस बात पर पूरा यकीन है कि वह अपने बच्चों को जवान होता देखेंगे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...