Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

दैनिक भास्कर दिल्ली से रोहित सरन व गंगेश मिश्र का इस्तीफा, संजीव क्षितिज को नई जिम्मेदारी

दैनिक भास्कर, दिल्ली से सीनियर डिप्टी एडिटर गंगेश मिश्र ने इस्तीफा दे दिया है. वे इन दिनों नोटिस पीरियड पर चल रहे हैं. सूत्रों का कहना है कि वे रेजीडेंट एडिटर के बतौर नईदुनिया, इंदौर के साथ नई पारी की शुरुआत करेंगे. गंगेश मिश्र दैनिक भास्कर, दिल्ली में हमेशा नेक्स्ट टू एडिटर रहे हैं. श्रवण गर्ग के जमाने में उनकी अनुपस्थिति में वही सारा काम देखते थे. बाकी दिनों में उन पर जनरल डेस्क का प्रभार हुआ करता था.

दैनिक भास्कर, दिल्ली से सीनियर डिप्टी एडिटर गंगेश मिश्र ने इस्तीफा दे दिया है. वे इन दिनों नोटिस पीरियड पर चल रहे हैं. सूत्रों का कहना है कि वे रेजीडेंट एडिटर के बतौर नईदुनिया, इंदौर के साथ नई पारी की शुरुआत करेंगे. गंगेश मिश्र दैनिक भास्कर, दिल्ली में हमेशा नेक्स्ट टू एडिटर रहे हैं. श्रवण गर्ग के जमाने में उनकी अनुपस्थिति में वही सारा काम देखते थे. बाकी दिनों में उन पर जनरल डेस्क का प्रभार हुआ करता था.

श्रवण गर्ग के नई दुनिया जाने के बाद गंगेश को प्रमोट कर सीनियर डिप्टी एडिटर बनाया गया. गंगेश जनसत्ता अखबार में आठ साल रहे. हिंदुस्तान में न्यूज एडिटर रहे और सात साल तक काम किया. अमर उजाला में चार साल रहे. संडे इंडियन में एक्जीक्यूटिव एडिटर के तौर पर वे काम कर चुके हैं. कुछ दिनों के लिए चौथी दुनिया में भी कार्यरत रहे. मीडिया में वे 25 वर्षों से सक्रिय हैं. दैनिक भास्कर के साथ वे करीब साढ़े तीन साल से जुड़े हुए थे.

एक अन्य बड़े डेवलपमेंट के मुताबिक रोहित सरन का दैनिक भास्कर से गुडबाय हो गया है. रोहित सरन बतौर कंसल्टिंग एडिटर और पूरे ग्रुप के सलाहकार के बतौर कार्यरत थे. उन पर अप्रत्यक्ष रूप से विज्ञापन और लायजनिंग की जिम्मेदारी थी. सूत्रों के मुताबिक रोहित सरन भास्कर से बहुत हताश होकर गए हैं. उनसे प्रबंधन ने वो सब अपेक्षाएं कर ली थीं जिसे रोहित सरन ने कभी किया नहीं. इस कारण दोनों में तालमेल गड़बड़ा गया. पिछले हफ्ते रोहित सरन की फेयरवेल पार्टी थी.

इस बीच, रोहित सरन के जाने के बाद दैनिक भास्कर, दिल्ली की नेशनल टीम को एक्जीक्यूटिव एडिटर संजीव क्षितिज के हवाले कर दिया गया है. अभी तक संजीव क्षितिज फीचर में रसरंग के पेजेज देखा करते थे. 

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...