जालंधर से प्रकाशित दैनिक सवेरा अख़बार में छपी खबर के अनुसार हिन्द समाचार ग्रुप के मालिक विजय चोपड़ा को 50 हज़ार रुपये पर जमानत मिल गई है. बीते माह पंजाब के गुरदासपुर की एक कोर्ट ने फर्जी खबर के एक मामले में पंजाब केसरी ग्रुप के मालिक विजय चोपड़ा को सजा सुना दी थी. सजा सुनाए जाने की खबर भी भी दैनिक सवेरा ने प्रकाशित किया था. बाकी किसी भी अख़बार ने इस मामले को तवज्जो नहीं दी.
बताया जाता है कि सवेरा के मालिक शीतल विज व पंजाब केसरी के विजय चोपड़ा के बीच आपसी होड़ और राइवलरी है. इसी का असर है कि पंजाब केसरी और विजय चोपड़ा से जुड़ी निगेटिव खबरें सवेरा में जमकर प्रकाशित की जाती हैं. उसी परंपरा को निभाते हुए सवेरा ने विजय चोपड़ा सजा मामले में स्टोरी करते हुए अपने पाठकों को सूचित किया है कि मुजरिम विजय चोपड़ा को 50 हज़ार में जमानत मिल गई है. ये है अखबार में प्रकाशित खबर की कटिंग, जिस पर आप क्लिक कर देंगे तो इसे साफ-साफ पढ़ सकेंगे कि लिखा क्या है…
((उपरोक्त अखबार कटिंग को पढ़ नहीं पा रहे हैं तो उसी के उपर क्लिक कर दें ))
संबंधित खबरें…….






