केन्द्रीय कानून मंत्री सलमान खुर्शीद की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जब पत्रकारों ने खुर्शीद को अपने ही ट्रस्ट की एक से बढ़कर एक गड़बडिय़ों से घेर रखा था लेकिन देश के ख्यात पत्रकार एबीपी न्यूज के दीपक चौरसिया चुप क्यों थे? कानून मंत्री फंसे हुए थे और एक-एक सवाल पर वे गुस्सा कर रहे थे। भले ही स्टींग ऑपरेशन आज तक चैनल का था लेकिन केन्द्रीय मंत्री के ऊपर लगे गड़बडिय़ों के आरोप पर दीपक को सवाल करने थे।
दीपक की चुप्पी देश के कई पत्रकारों व दीपक को पसंद करने वाली जनता के मन में कई सवाल खड़े कर रही है। आईबीएन 7 चैनल में आशुतोष के एजेंडे में खुर्शीद ट्रस्ट के विषय को लिया गया और सबसे अच्छी बात यह कि स्टिंग ऑपरेशन करने वाले आज तक रिपोर्टर दीपक शर्मा को भी उसमें शामिल किया गया, इसे कहते हैं पत्रकारिता।
विशाल कुमार





