सतना। विंध्य की पत्रकारिता में तकरीबन दो दशक से भी ज्यादा अर्से से सक्रिय रहे वरिष्ठ पत्रकार विश्वतारा दूसरे ने दैनिक भास्कर के सतना संस्करण की कमान संभाल ली है। भास्कर के शीर्ष प्रबंधन ने उन्हें इनप्रिंट लाइन में समाचार संपादक का जिम्मा सौंपा है। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से स्नातक और माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता विश्वद्यालय भोपाल से मास्टर ऑफ जर्नलिज्म श्री दूसरे इससे पहले प्रदेश टुडे के जबलपुर संस्करण के स्थानीय संपादक थे।
इससे पहले वह राजधानी भोपाल में कई वर्षों तक हिंदी दैनिक राजएक्सप्रेस में सेंट्रल डेस्क के इंजार्च भी रह चुके हैं। विंध्य की पत्रकारिता में यह उनकी दूरी पारी है। भास्कर प्रबंधन ने विश्वतारा को मध्यप्रदेश के सतना, रीवा, सीधी, सिगरौली, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़ और सागर जिलों के संपादकीय कार्य का जिम्मा सौंपा है। विश्वतारा इससे पहले नेशनल टुडे न्यूज,न्यूज एडीटर, और सिटीचैनल को भी अपनी संपादकीय सेवाएं दे चुके हैं।





