Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

दैनिक जागरण, फिरोजाबाद छोड़ने के लिए मजबूर कर दिए गए ब्यूरो चीफ शैलेन्द्र गुप्ता ”शैली”

दैनिक जागरण फिरोजाबाद के ब्यूरो चीफ शैलेन्द्र गुप्ता ''शैली'' की विदाई किसी भी क्षण संभव है. बताया जा रहा है कि जागरण आगरा के सम्पादकीय प्रभारी आनंद शर्मा की वक्र दृष्टि इन पर बनी हुई है. इन्हें किनारे करने के उद्देश्य से पहले तो इन्हें आगरा बुलाने का मौखिक फरमान सम्पादकीय प्रभारी द्वारा सुना दिया गया किन्तु जब शैली ने इसकी शिकायत जागरण के निदेशकगड़ों से की तो इन्हें आगरा बुलाने का फरमान तो वापस ले लिया गया किन्तु इससे खिसियाये सम्पादकीय प्रभारी ने आगरा से अपना एक बन्दा फिरोजाबाद ब्यूरो में सेकेंड इंचार्ज की हैसियत से भेज दिया.

अब माहौल ऐसा बनाया जा रहा है कि दवाब में आकर शैली स्वयं ही जागरण को अलविदा कह दें. उन पर जोर डाला जा रहा है कि वे स्वयं को सम्पादकीय के कार्यों से हटाकर केवल विज्ञापन विभाग से ही मतलब रखें.  यहाँ यह बताना जरूरी है कि शैली जागरण से ढाई दशक से भी ज्यादा समय से जुड़े हुए हैं और फिरोजाबाद से पहले कानपुर में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. फिरोजाबाद जिले में जागरण को स्थापित करने में उनका योगदान एवं उनके प्रयास सराहनीय रहे हैं.  दरअसल शैली ऐसे पहले व्यक्ति नहीं हैं जिन पर सम्पादकीय प्रभारी आनंद शर्मा की द्रष्टि वक्र हुई हो, ऐसे लगभग सभी कर्मचारी जो कि पूर्व सम्पादकीय सम्पादकीय प्रभारी के करीबी एवं विश्वासपात्र रहे हैं, फिलहाल आनंद शर्मा के निशाने पर हैं.

शैली को सम्पादकीय से हटने का मौखिक फरमान सुनाया जा चुका है और इसी क्रम में आनंद शर्मा ने अपने खास रूपेश सिंह को आगरा से फिरोजाबाद भेजा है. इधर परिस्थितियाँ अनुकूल न होने के कारण शैली ने भी अपने सभी विश्वासपात्रों को परिस्थितियों से अवगत करा दिया है और वे जल्द ही जागरण को एक बड़ा झटका देने की तैयारियों में जुटे हुये हैं. ऐसे संकेत हैं कि शैली अपनी टीम के साथ जल्द ही किसी और अखबार का दामन थाम सकते हैं. फिलहाल शैली कभीकभार ही ऑफिस आ रहे हैं.

(एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...