उत्तराखंड का मामला है. तीर्थनगरी ऋषिकेश में एक अखबार के क्राइम रिपोर्टर को एक एसआई पर चालान काटने को लेकर गुस्सा आ गया. एसआई का जुर्म ये था कि उसने रिपोर्टर के दोस्त का चालान काट दिया था. इसके बाद रिपोर्टर का गुस्सा सातवें आसमान पर चढ गया. रिपोर्टर ने एसआई को फोन पर तू-तू-रे-बे से बात करनी शुरू कर दी.
जवाब में एसआई भी भड़क कर बोलता रहा और भड़ास निकालता रहा. एसआई ने उक्त सारी बातचीत अपने मोबाइल में रिकार्ड कर मीडिया वालों को सुनाया. लीजिए आप भी सुनिए बातचीत… नीचे दिए गए एमपी3 पर क्लिक कर दें……





