बिजनौर जिले के धामपुर से खबर है कि जनवाणी अखबार के ब्यूरो चीफ अमित शर्मा को दरोगा कुलदीप और एक सिपाही ने धमकाया. इन पुलिसवालों ने कहा कि वे लूट का मामला लगाकर जेल भिजवा देंगे. इस प्रकरण को लेकर पत्रकारों के एक दल ने डीआईजी मुरादाबाद एसपी सिंह से मुलाकात की. डीआईजी के आदेश पर दरोगा को लाइन से अटैच कर दिया गया पर सात दिन बाद ही उसे धामपुर कोतवाली में नियुक्ति दे दी गई. इससे पत्रकारों में आक्रोश है.
पत्रकारों ने इसकी शिकायत करने के लिए राज्य के पर्यटन मंत्री मूलचंद से मुलाकात की. मंत्री ने इस प्रकरण में कार्रवाई का भरोसा दिया है. उधर धामपुर में इस घटना से पत्रकारों और पुलिस के बीच ठन गई है.





