Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

‘घोटालेबाज’ खुर्शीद को मिला प्रमोशन, सूचना-प्रसारण मंत्रालय का कद घटा

 

एक तरह से मनमोहन सरकार ने साफ कर दिया कि उसे मीडिया की परवाह नहीं है। पिछले कई दिनों से घोटाले के मामले में मीडिया में जम कर बदनाम हुए सलमान खुर्शीद को विदेश मंत्रालय का इनाम दिया गया है, जबकि सूचना और प्रसारण मंत्रालय का कद छोटा कर दिया गया है। इतना ही नहीं, आईपीएल घोटाले में बदनाम होकर मंत्रीपद छोड़ने वाले शशि थरूर को भी दोबारा राज्यमंत्री बनाया गया है।

 

एक तरह से मनमोहन सरकार ने साफ कर दिया कि उसे मीडिया की परवाह नहीं है। पिछले कई दिनों से घोटाले के मामले में मीडिया में जम कर बदनाम हुए सलमान खुर्शीद को विदेश मंत्रालय का इनाम दिया गया है, जबकि सूचना और प्रसारण मंत्रालय का कद छोटा कर दिया गया है। इतना ही नहीं, आईपीएल घोटाले में बदनाम होकर मंत्रीपद छोड़ने वाले शशि थरूर को भी दोबारा राज्यमंत्री बनाया गया है।
 
साल 2014 के आम चुनाव से पहले केंद्रीय कैबिनेट में किए गए सबसे बड़े बदलाव के तहत सात नए कैबिनेट मंत्रियों, दो राज्यमंत्रियों (स्वतंत्र प्रभार) और 13 राज्यमंत्रियों को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने शपथ दिलाई। सलमान खुर्शीद नए विदेश मंत्री और अश्वनी कुमार कानूनमंत्री बने हैं। रहमान खान को अल्पसंख्यक मामलों का मंत्रालय, अजय माकन आवास एवं शहरी गरीबी उन्मूलन मंत्री बनाए गए हैं।
 
दिनशा पटेल को खान मंत्रालय, पल्लम राजू को मानव संसाधन विकास मंत्री, हरीश रावत को जल संसाधन मंत्री और चंद्रेश कुमारी को संस्कृति मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया है।
 
वीरप्पा मोइली को इस फेरबदल में पेट्रोलियम मंत्री, ज्योतिरादित्य सिंधिया को बिजली राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सचिन पायलट निगमित मामलों के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) बनाए गए हैं वहीं, चिरंजीवी को पर्यटन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का प्रभार दिया गया है। तारिक अनवर को कृषि राज्यमंत्री बनाया गया है।
 
मनीष तिवारी को सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय की कमान तो सौंपी गयी है लेकिन उन्हें ओहदा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) का ही दिया गया है। कैबिनेट के इस फेरबदल में 16 नए चेहरे शामिल किए गए, जबकि 5 को प्रमोशन मिला। सरकार में शशि थरूर की वापसी हुई। 22 में से 6 मंत्री आंध्र प्रदेश, 3 पश्चिम बंगाल, 2 केरल, 2 पंजाब, 2 गुजरात और दिल्ली व उत्तराखंड से 1-1 मंत्री शामिल किए गए। कैबिनेट के इस फेरबदल में 21 मंत्री कांग्रेस, जबकि 1 एनसीपी का शामिल किया गया।
 
ग़ौरतलब है कि नए मंत्रियों का रास्ता साफ़ करने के लिए कई मौजूदा मंत्रियों ने इस्तीफ़ा दे दिया था। ऐसा माना जा रहा है कि इस बदलाव में बड़ी भूमिका राहुल गांधी की है जिन्हें कांग्रेस संगठन में भी आधिकारिक तौर पर नंबर दो की हैसियत मिलने वाली है।उधर, शपथ ग्रहण समारोह के बाद प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने इसे कैबिनेट का आखिरी फेरबदल बताया है।
 
शपथ लेने वाले मंत्रियों की सूची इस प्रकार है:-
कैबिनेट :
1. के रहमान खान
2. दिनशा पटेल
3. अजय माकन
4. पल्लम राजू
5. अश्विनी कुमार
6. हरीश रावत
7. चंद्रेश कुमारी कटोच
 
राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)
1. मनीष तिवारी
2. चिरंजीवी
 
राज्यमंत्री
1. शशि थरूर
2. केके सुरेश
3. तारिक अनवर
4. जयसूर्या प्रकाश रेड्डी
5. रानी नारा
6. अधीर रंजन चौधरी
7. एएच खान चौधरी
8. एस सत्यनारायण
9. निनोंग इरिंग
10. दीपा दासमुंशी
11. पोरिका बलराम नाइक
12. डॉ (श्रीमति) कृपा रवि किल्ली
13. लालचंद कटारिया
 
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...