: अपोजिशन न्यूज से जुड़े तौसीफ : अमर उजाला, मुरादाबाद से खबर है कि सेल्स डिपार्टमेंट से जुड़े दो लोगों ने इस्तीफा देकर हिंदुस्तान का दामन थाम लिया है. दोनों लोगों ने मुरादाबाद में ही अपनी नई पारी शुरू की है. अमर उजाला में सेल्स ऑपरेशन हेड के रूप में सेवा दे रहे नरेंद्र सिंह इसी पद पर हिंदुस्तान पहुंच गए हैं. वे यहां पर सेल्स की पूरी जिम्मेदारी देखेंगे. नरेंद्र सिंह पिछले सात सालों से अमर उजाला से जुड़े हुए थे. सेल्स एकाउंट हेड अभिषेक गुप्ता ने भी अमर उजाला को बाय बोलकर हिंदुस्तान का दामन थाम लिया है. उन्हें हिंदुस्तान में भी सेल्स एकाउंट हेड का पद दिया गया है. वे पिछले छह सालों से अमर उजाला को अपनी सेवाएं दे रहे थे.
तौसीफ हाशमी ने अपनी नई पारी अपोजिशन न्यूज डॉट काम से शुरू की है. इन्हें लखनऊ का ब्यूरोचीफ बनाया गया है. इसके पहले ये ग्लोबल न्यूज नेटवर्क, लखनऊ के ब्यूरोचीफ थे. तौसीफ इस ग्रुप के वेब चैनल अपोजिशन न्यूज एवं शीघ्र लांच होने जा रहे हिंदी समाचार पत्र द मैन इन अपोजिशन की जिम्मेदारी संभालेंगे.





