दिल्ली : वरिष्ठ पत्रकार पृथ्वीस चक्रवर्ती के निधन की खबर है. हिंदुस्तान टाइम्स में बड़े पदों पर रहे पृथ्वीस नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट (एनयूजे) के प्रेसीडेंट भी रहे हैं. उनके निधन की सूचना मिलने पर उनके परिचित और शुभचिंतक उनके घर पहुंचने लगे हैं. पृथ्वीस की उम्र काफी हो चली थी और उम्र जनित कई बीमारियां भी थीं.
उधर, वयोवृद्ध लेखक, साहित्यकार, कला शिक्षक एवं चित्रकार रत्नाकर विनायक साखलकर का कल शाम अजमेर में निधन हो गया. वे 95 वर्ष के थे और वृद्धावस्था की कमजोरी के साथ लंबे अर्से से बीमार चल रहे थे. 15 अक्टूबर, 2012 को राजस्थान हिंदी ग्रंथ अकादमी ने उन्हें अजमेर जाकर 'प्रज्ञा पुरस्कार' से सम्मानित किया. साखलकर जी की 'आधुनिक चित्रकला का इतिहास' हिंदी में अपने किस्म की सबसे बेहतरीन किताब है.





