Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

यूपी पुलिस को ‘बकरा’ बना गई बंगाल की बाला

मेरठ। सहारनपुर पुलिस ने मंगलवार को वाहवाही लूटने के लिए जो कारनामा कर दिखाया वो हैरान करने वाला है। इस कारनामे के बाद यूपी पुलिस की जमकर फजीहत हुई। दरअसल एक निजी टीवी चैनल के सीरियल की एक लड़की को लापता कहकर प्रचारित किया जा रहा था। ये महज एक विज्ञापन था।

मेरठ। सहारनपुर पुलिस ने मंगलवार को वाहवाही लूटने के लिए जो कारनामा कर दिखाया वो हैरान करने वाला है। इस कारनामे के बाद यूपी पुलिस की जमकर फजीहत हुई। दरअसल एक निजी टीवी चैनल के सीरियल की एक लड़की को लापता कहकर प्रचारित किया जा रहा था। ये महज एक विज्ञापन था।

आरोप है कि इसी विज्ञापन को देखकर एक लड़की ने प्लान बनाया और खुद को ही लापता किरदार घोषित कर दिया। उसने पुलिस को कहानी बताई कि उसे लंदन से दिल्ली आने के बाद अगवा कर लिया गया। साथ ही बलात्कार की भी फर्जी कहानी बताई। पुलिस ने भी बगैर जांच किए आरोप को न सिर्फ सच मान लिया बल्कि मीडिया के सामने लड़की को ले आए और प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कर डाली। अब जब मामला खुला तो प्रशासन के होश उड़ गए हैं।

दरअसल न तो ये लड़की एनआरआई है न ही इसका नाम गौरी भोंसले है। ये लंदन से भी नहीं आई बल्कि ये पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। इस सारे ड्रामे का आइडिया एक निजी टीवी चैनल पर जल्द ही आने वाले शो के प्रोमो से उसे मिला। उसे इसने सच समझ लिया और एक साजिश का तानाबाना बुन लिया।

यूपी पुलिस को इस लड़की ने यहां तक यकीन दिला दिया कि ये वही लड़की है जिसके बारे में सीरियल के प्रोमो में दिखाया जा रहा है। यूपी पुलिस को एक लड़की बेवकूफ बनाती रही और वो बनती भी रही। वाहवाही बटोरने के चक्कर में सहारनपुर के रुरल एसपी ने तो हद ही कर दी। 30 अक्टूबर की शाम पत्रकारों को बाकायदा प्रेस कॉन्फ्रेंस का निमंत्रण तक दे दिया गया। इसके बाद एसपी साहब ने पत्रकारों को अपनी कामयाबी ऐसे सुनाई मानों बहुत बड़ा तीर मार लिया हो। न तो लड़की का मेडिकल कराया गया। न ही उसके दावे की छानबीन की गई। यहां तक कि लड़की को खुले चेहरे के साथ पत्रकारों के सामने पेश कर दिया गया। जबकि बलात्कार का मामला होने पर लड़की की पहचान जाहिर नहीं करनी चाहिए।

खैर प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद पुलिस को जांच की सूझी। लड़की के चेहरे का मिलान सीरियल के प्रोमो में दिख रही लड़की से किया गया, लेकिन चेहरा असली हो तब तो मैच करे। इसके बाद पुलिस अफसरों के हाथ के तोते ही उड़ गए। उन्हें समझ में आ गया कि एक लड़की ने पूरे डिपार्टमेंट को बेवकूफ बना दिया है।

लड़की ने अब बयान दिया है कि ये आइडिया उसे एक बीएसएफ जवान ने दिया था। लड़की के मुताबिक वो पश्चिम बंगाल की रहने वाली है। उसे सहारनपुर के कुछ लोगों को 70 हजार रुपये में बेच दिया गया था। उनके चंगुल से छूटने के लिए लड़की ने खुद को सीरियल के प्रोमो में दिखाई जा रही एक्ट्रेस घोषित कर दिया। लेकिन अभी भी लड़की सच बोल रही है या नहीं इस पर आला अफसरों को यकीन नहीं। लिहाजा वो अब बयान भी बच-बचाकर दे रहे हैं ताकि किसी अफसर की गर्दन मामले में न फंसे। साभार- आईबीएन7

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...