Ashish Maharishi : कांग्रेसी इतना अधिक गिर गए हैं कि अपने आलाकमान को खुश करने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। जगदीश शर्मा भी इनमें से एक हैं। जिस प्रकार से जगदीश शर्मा ने अरविंद केजरीवाल की प्रेस वार्ता में गुंडई मचाई, वह वाकई लोकतंत्र के लिए खतरनाक और देश के लिए शर्मनाक है। फोटो में जगदीश शर्मा को देखिए, सोनिया के दामाद के साथ हैं।

उल्लेखनीय है कि अरविंद केजरीवाल पर इसी कांग्रेसी जगदीश शर्मा ने जूता उछाला था. हालांकि मुस्तैद वॉलंटियर्स ने जूता फेंकने से रोक लिया और जूता महज कुछ दूरी पर ही गिरा. सफेद ड्रेस पहने जगदीश ने कहा था कि केजरीवाल जिस तरह ईमानदार प्रधानमंत्री पर आरोप लगा रहे हैं उससे देश की बदनामी हो रही है. अब पता चल रहा है कि यह जगदीश कोई और नहीं बल्कि सोनिया गांधी खानदान का बहुत करीबी है. तभी तो वह राबर्ट वाड्रा के साथ टहल रहा है. आखिर वाड्रा के करीब कितने लोग पहुंच पाते हैं. जगदीश शर्मा केजरीवाल पर जूता उछालकर और प्रधानमंत्री को ईमानदारी का सर्टिफिकेट देकर खुद को गांधी खानदान की नजरों में लाकर नंबर बढ़ाना चाहता है ताकि इसके सहारे वह फायदे उठा सके.





