भड़ास के पास कई तरह के मेल आते हैं. उनमें से कई तो काम के होते हैं. कई बेकाम के. जैसे एक चैनल की तरफ से स्ट्रिंगरों को भेजा गया उपदेश- क्या करें, क्या ना करें, भड़ास के पास भी आ पहुंचा है. एक चैनल की तरफ से जारी दिवाली व उत्तराखंड स्थापना दिवस के विज्ञापन रेट का मेल भड़ास के पास आ गया है. लीजिए, इन दोनों को आनंद लीजिए. हो सकता है, इसमें भी कोई न्यूज वैल्यू दिख जाए. -एडिटर, भड़ास4मीडिया
सर्कुलर… सभी स्ट्रिगंर्स बंधु ध्यान दें…. खबर को भेजते समय इन बातों का ध्यान रखे…
1) अज्ञात व्यक्ति या महिला की मौत.. पुलिस ने किया मर्ग कायम… जांच में जुटी… इस तरह की खबर नहीं चाहिए… जबतक शिनाख्त न हो या फिर ऐसी खबर में कोई एंगल न हो खबर पर मेहनत न करें केवल स्क्रॉल के लिए खबर भेजे
2) ट्रक ने मारी मोटरसाईकिल सवारों को टक्कर दोनों घायल… इस तरह की खबर केवल ब्रेकिंग लायक है.. विजुअल्स भेजकर और स्क्रिप्ट भेजकर मेहनत न करें.. यदि इसमें कोई कहानी हो मसलन बहन को राखी बांधने जा रहा था और मौत आ गई या फिर इकलौता लड़का था मौत हो गई तो फिर खबर भेज सकते है.. वरना भेजी भी तो ड्राप कर दी जाएगी यानि रुटीन एक्सीडेंट्स न भेजे यदि बड़ा हादसा है तो फिर तुरंत ही विजुअल्स भेजे और अपडेट करते जाए।
3) कलेक्टर, कमिश्नर और मेयर को ज्ञापन सौंपा… ज्ञापन सौंपना कोई खबर नहीं है.. ज्ञापन जो लोग सौंप रहे है उनकी समस्या को हाईलाइट किया जाए.. शाट्स उस जगह के बनाए जाए जिसे लेकर ज्ञापन सौंपा गया गया है.. उदाहरण के तौर पर यदि मोहल्ले वालों ने मोहल्ले की समस्या को लेकर कलेक्टर, कमिश्नर या फिर मेयर को ज्ञापन सौंपा है तो मोहल्ले के शाट्स लिए जाए लोगो से बातचीत की जाए.. ऐसी खबर में मेहनत दिखाई नहीं देती है तो ऐसी खबर ड्राप कर दी जाएगी।
4) कोई कार्यक्रम होता है मसलन कवि सम्मेलन या फिर कोई डांस का प्रोग्राम है.. तो कैमरामेन को साफ निर्देश दे..
5) कवि सम्मेलन के लिए- सम्मेलन शुरु होने से पहले दर्शकों के शाट्स बना ले.. कवि सम्मेलन शुरु हो तो मंच के वाईड एंगल शाट्स बनाए ट्राईपोड का इस्तेमाल जरुर करें.. अच्छे कवियों की कविताऐं पूरी रिकार्ड करें.. डांस के कार्यक्रम में कैमरामेन अपनी रचनात्मकता दिखाए.. शाट्स खराब होंगे तो खबर नहीं चलेगी। कवि सम्मेलन में शिरकत करने वाले कवियों के नाम स्क्रिप्ट में लिखकर पहचान के साथ भेजें।
6) घटनाक्रम को छोड़कर यदि कोई स्टोरी कर रहे है तो स्टोरी करने से पहले इनपुट से बात करें कि आप ये खबर बना रहे है। कभी कभी आप जो खबर भेजते है उसमें कई तरह के एंगल छुपे होते है। बात करने से खबर ज्यादा अच्छी बन सकती है। बात करने में परेशानी हो तो एसएमएस या फिर मेल भी कर सकते है एक लाईन में कहे तो बगैर “ APPROVAL” के ऐसी कोई खबर आएगी तो उसे नहीं चलाया जाएगा।( इस नियम का पालन सख्ती से करें)
7) आप जो स्क्रिप्ट भेजते है उसका एक फॉर्मेट यहां लिखकर भेजा जा रहा है। फॉर्मेट का सख्ती से पालन करें.. फॉर्मेट इस तरह होगा.. स्क्रिप्ट मेल करते वक्त सब्जेक्ट के कॉलम में इस फॉर्मेट का इस्तेमाल करें।
तारीख/ शहर का नाम/ स्टोरी का स्लग/ रिपोर्टर का नाम/फार्मेट
भोपाल का उदाहरण दे रहे है..
0111/BPL/MAUT KA RASTA/JUGALKISHORE/PKG
इसी फॉर्मेट में पैकेज की जगह AV, AVB भी लिखकर भेज सकते है।
AV- केवल विजुअल्स हो तो
AVB- विजुअल्स के साथ संबंधित व्यक्ति का बाईट
PKG- इसमें संबंधित पक्ष के साथ दूसरा पक्ष भी होता है और पूरी खबर होती है।
8) चोरी- एक लाख तक की चोरी की खबर न भेजे जबतक कि वारदात के तरीके में कोई रोचक बात न हो.. उदाहरण के तौर पर फरियादी घर से बाहर गया था और चोरी हो गई ये कोई खबर नहीं है.. ( सूने घर में चोरी) स्क्रॉल जरुर नोट करवा दे.
चोरी की वारदात में नया कुछ हो तो ही भेजे जैसे सीसीटीवी कैमरे में कैद चोर, स्प्रे सूंघाकर चोरी की वारदात या फिर घरवालों को बंधक बनाकर वारदात।
9) यदि एक ही तरीके से लगातार वारदातें हो रही है तो एक कंपाईल स्टोरी बनाए.. आंकड़े दे कितनी चोरी एक ही तरीके से हुई है.. वारदात का तरीका क्या था.. पुलिस क्या कर रही है तमाम पहलुओं को लेकर खबर भेजे
10) लूट की वारदात के साथ भी यही नियम है.. महिला की चेन लूटी कोई खबर नहीं है केवल स्क्रॉल भेजे या फिर ब्रेक करवा दें.. इसमें भी वारदात का तरीका महत्वपूर्ण है।
11) बलात्कार की खबरों में संवेदनशीलता बरतें.. स्टोरी के इमोशनल एंगल और पुलिस की लापरवाही का एंगल खंगालने की कोशिश करे.. यदि हो तो। केवल शाट्स और परिजनों की बाईट भेजी तो खबर नहीं चलेगी पुलिस का बाईट अहम है। बलात्कार का आरोप किसी नामचीन या प्रतिष्ठित व्यक्ति पर लग रहा है तो उसका काउंटर बाईट जरुरी है। पीड़ित या फिर उसके परिजन का नाम न लिखें..
12) यदि आपके जिले में कोई वीआईपी मूवमेंट है तो इसकी जानकारी इनपुट को पहले से दे।
13) स्क्रॉल और ब्रेकिंग पर ज्यादा जोर दें.
14) खबर में टाईमिंग और तेजी महत्वपूर्ण होती है। अखबार की तरह काम न करें.. उदाहरण के तौर पर यदि 12 बजे खबर ब्रेक की गई है तो एक बजे तक खबर पहुंच जाए स्क्रिप्ट के साथ.. विजुअल्स पहले भेजे और विजुअल्स पूरे होने में कुछ टाईम बचा हो तो स्क्रिप्ट मेल कर दें..( कई लोग ये करने लगे है लेकिन कुछ लोग अभी भी नहीं सुधरे ये सभी के लिए नहीं है।)
15) आप जो खबर भेज रहें है.. वो कब चलेगी किस फॉर्मेट में चलेगी वो आउटपुट तय करता है.. बड़ी खबर है तो वो तुरंत ही चलती है.. लेकिन कोई स्टोरी है जिसकी समयबद्धता नहीं है तो वो बाद में भी चल सकती है। आपकी खबर क्यों ड्राप की गई… क्या वजह रही… खबर में क्या कमी थी इसबात का एक डिटेल ईमेल आपको मिल जाएगा आपके ईमेल एड्रेस पर लिहाजा जिनके खुद के नाम से ईमेल नहीं है वे अपना ईमेल आईडी बना ले और इनपुट को तत्काल जानकारी दे दें।
उपरोक्त निर्देशों का गंभीरता से पालन करें।
आदेशानुसार
शरद द्विवेदी
न्यूज हेड, बंसल न्यूज
मप्र एवं छत्तीसगढ़
TV100news ADVERTISEMENT PROPOSAL for DIWALI & UTTRAKHAND STHAPNA DIWAS
SCROLL RATE:
SINGLE 15 WORDS SCROLL OF 1 DAY FOR 24 HOURS
2000/-
…………………………………………….
DIWALI & UTTRAKHAND STHAPNA DIWAS COMBO DISCOUNT SCROLL OFFER
3500/-
ADD DISPLAY THE DAY OF UTTRAKHAND STHAPNA DIWAS & DIWALI
DISCOUNT- 500/-
…………………………………………….
SPECIAL PHOTO TICKER RATE:
SPECIAL PHOTO TICKER DISPLAY 15 TIMES A DAY FOR 10 SEC / 1TIME
5000/-
………………………………………………………..
DIWALI & UTTRAKHAND STHAPNA DIWAS SPECIAL PHOTO TICKER COMBO DISCOUNT OFFER DISPLAY 15 TIMES A DAY FOR 10 SEC/1 TIME
8000/-
ADD DISPLAY THE DAY OF UTTRAKHAND STHAPNA DIWAS & DIWALI
DISCOUNT OFFER- 2000/-
………………………………………………………..
VISUAL RATE:
VISUAL ADD OF WISHES 10 SEC DISPLAY 10 TIMES A DAY
5000/-
……………………………………………………..
DIWALI & UTTRAKHAND STHAPNA DIWAS SPECIAL COMBO OFFER OF VISUAL ADD DISPLAY 10 TIMES A DAY
8000/-
ADD DISPLAY THE DAY OF UTTRAKHAND STHAPNA DIWAS & DIWALI
DISCOUNT OFFER- 2000/-
………………………………………………………
GOLD OFFER:
SINGLE 15 WORDS SCROLL OF DIWALI & UTTRAKHAND STHAPNA DIWAS
SPECIAL PHOTO TICKER DISPLAY 15 TIMES A DAY OF DIWALI & UTTRAKHAND STHAPNA DIWAS
VISUAL ADD OF WISHES 10 SEC DISPLAY 10 TIMES A DAY OF DIWALI & UTTRAKHAND STHAPNA DIWAS
TOTAL RATE: 24,000/-
OFFER PRICE: 20,000/-
TOTAL DISCOUNT: 4000/-





