पत्रकार अमित द्विवेदी जो मुबंई में ओवरड्राइव मैग्जीन में आटो जर्नलिस्ट हैं, इन दिनों दिल्ली आए हुए हैं. वे किसी काम से आश्रम फ्लाईओवर से गुजर रहे थे. वहां देखा कि लोग नीचे देख रहे हैं और हल्ला मचा रहे हैं. उन्होंने खुद देखा तो नीचे रेलवे ट्रैक पर एक आदमी का पड़ा दिखा. उन्होंने लोगों की बातचीत और शोरगुल को सुना. लोग कह रहे थे कि फेंक दिया, फेंक दिया…
लोगों ने बताया कि अभी अभी जो ट्रेन गुजरी है, उससे धक्का देकर इस आदमी को नीचे फेक दिया गया और लगता है मर गया क्योंकि बिलकुल हिल डुल नहीं रहा है, बाडी में कोई हलचल नहीं दिखी. अमित ने तुरंत ट्रैक के बगल में पड़े आदमी की तस्वीर खींच ली और अभी अभी फेसबुक पर अपलोड कर दिया है. उन्होंने फेसबुक पर वाकया बयान करते हुए लिखा है- भगवान जी, आपके देश में ये क्या हो रहा है… ना मुझे मौके पर मीडिया दिखी और ना ही पुलिस…






