Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

दैनिक जागरण के मालिक-संपादक को नहीं, पत्र लेखक को तलाश रही पुलिस

सोनिया और उनके परिजनों को लेकर अश्लील पत्र दैनिक जागरण में छापने वाले अखबार के मालिक, संपादक और प्रबंधक बेखौफ हैं क्योंकि पुलिस तो उसे पत्र लेखक को तलाश रही है जिसके पत्र को दैनिक जागरण ने छाप दिया. कांग्रेस के लोगों ने बिहार और पश्चिम बंगाल में अश्लील पत्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है. पश्चिम बंगाल में इसलिए कि वही पत्र सिलीगुड़ी में भी प्रकाशित हो गया. बस फर्क इतना था कि बिहार में जो पत्र छपा, उसमें लेखक का पता मधुबनी दिया गया और सिलिगुड़ी (वेस्ट बंगाल) में जो पत्र छपा उसमें उसी लेखक का पता सिलीगुड़ी दे दिया गया.

मतलब ये कि सिलीगुड़ी वाले दैनिक जागरण के कर्मियों व संपादक ने उस दिन बिहार के पटना से भेजे गए संपादकीय पेज पर अपने शहर का पत्र लगाने की जगह बिहार के लगे पत्रों के नीचे का बस स्थान सिलीगुड़ी कर दिया. सो, सिलीगुड़ी के कांग्रेसी और पुलिस सिलीगुड़ी शहर में सुभाष सिंह गांधी नामक पत्र लेखक को तलाश रहे हैं और बिहार की पुलिस बिहार में इसी सुभाष सिंह गांधी नामक पत्र लेखक को तलाश रही है. दैनिक जागरण के मालिक, संपादक और प्रबंधक को पुलिस इसलिए नहीं पकड़ रही क्योंकि ये बड़े लोग हैं.

उपरोक्त टिप्पणी बिहार के वरिष्ठ पत्रकार विनायक विजेता की है. इस प्रकरण से संबंधित अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें- dj letter

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...