मशहूर भोजपुरी गायिका विजया भारती को दिल्ली के नेहरु नगर के किसी अस्पताल में प्राइवेट सुरक्षा गार्डों की निगरानी में भर्ती कराया गया है. विजया को अस्पताल कुछ लोगों ने मारपीट कर और जबरन बंधक बनाकर पहुंचाया. उन्हें जब यह भान हो गया कि उन्हें पागल घोषित कराने की साजिश चल रही है तो उन्होंने मीडिया से जुड़े कुछ लोगों को फोन कर चुपचाप अपने हालात के बारे में बयान किया.
साथ ही उन्होंने गुहार लगाई कि उन्हें बचा लिया जाए, साथ ही कुछ इस तरह बचाया जाए कि उनको पागल घोषित करने वालों को कोई खबर न हो ताकि उनकी जान बीच रास्ते ही न ले ली जाए. पूरा टेप भड़ास4मीडिया के पास है.
यह टेप कल दोपहर को रिकार्ड किया गया. इसमें विजया भारती अपनी दास्तान सुना रही हैं कि किस तरह उनके साथ क्या क्या घटित हो रहा है और उन्हें खुद को लेकर जो होने वाला है, उसके बारे में क्या अंदेशा है.
विजया भारती से जुड़ी पोस्ट भड़ास पर प्रकाशित होने के बाद कई लोगों ने उनकी खैर -खबर लेने की कोशिश की लेकिन किसी को उनसे बात नहीं करने दिया गया. उनका मोबाइल उनके पति व बच्चे के कब्जे में है.
दिल्ली के जिस अज्ञात अस्पताल के प्राइवेट वार्ड में उन्हें भर्ती कराया गया है, उस वार्ड के आसपास निजी गार्ड टहल रहे हैं और किसी को भी उनसे मिलने और न उन्हें देखने दिया जा रहा है. कल दोपहर में विजया भारती से हुई बातचीत पर आधारित टेप इस प्रकार है… आप भी सुनें और विजया भारती को बचाने का अपने स्तर पर जो भी प्रयास हो सके, करें….
इससे पहले की विजया भारती से संबंधित मूल पोस्ट-खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें-
लोक गायिका विजया भारती का आरोप- मुझे पागल साबित करने पर तुला है मेरा पत्रकार पति





