पंजाब/लुधियाना : पंजाब से खबर आ रही है कि हाल ही में लांच हुए ''पंजाब की शक्ति'' के कर्मचारियों को पिछले तीन माह से वेतन नहीं मिला है। वेतन के इंतजार में कर्मी ही नहीं बल्कि खुद संस्थान के वरिष्ठ लोगों का भी नाम शामिल है। सिर पर दीवाली का त्योहार और जेब में खाली। ऐसे में कर्मियों में मन में प्रबंधक के खिलाफ आक्रोश की भावना पैदा हो रही है।
बता दें कि पंजाब के लगभग सभी जिलों में शक्ति ग्रुप ने ब्यूरो कार्यालय खोले हैं। यहां पर रिपोर्टरों के अलावा जिला इंचार्ज तैनात किए गए हैं। लेकिन पिछले तीन माह से पंजाब की शक्ति का टेस्ट लोगों के मनों में डालने कोशिश करने के लिए दिन-रात जुड़े कर्मचारियों का मन संस्थान के प्रति असंतोष से भर गया है। बताया जा रहा है पूरे पंजाब के साथियों को दीवाली से पहले वेतन न मिलने की उम्मीद है। ऐसा कहा जा रहा है कि प्रबंधन दीवाली पर एक माह का वेतन देकर नाराज साथियों को मना सकता है।
उधर, अखबार के प्रबंधन से जुड़े कुछ लोगों ने भड़ास को बताया कि सेलरी न देने वाली खबर झूठी है। सभी को सेलरी समय से दी जा रही है। अखबार के संपादक नवीन गुप्ता ने भी बताया कि सेलरी संकट जैसी कोई बात नहीं है। लोग बिना वजह बेबात की बातें प्रचारित कर रहे हैं।






