Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

उपेंद्र राय से संबंधित सीडी की सीबीआई जांच होगी… हाईकोर्ट का पूरा आदेश यहां पढ़ें…

उपेंद्र राय की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही हैं. अभी उनके उपर संदीप बाधवा को लाकर बिठा दिया गया, और अब पता चल रहा है कि उपेंद्र राय से संबंधित जो सीडी है, उसकी सीबीआई जांच के आदेश दे दिए गए हैं. यह आदेश इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दिया है. कोर्ट में उपेंद्र राय से संबंधित सीडी की जांच के लिए एक जनहित याचिका दायर की गई, जिस पर कोर्ट ने फैसला दिया. ऐसा बताया जाता है कि यह याचिका प्रदीप राय और विजय राय की ओर से दाखिल कराई गई. ये दोनों लोग पहले सहारा में ही थे और उपेंद्र राय के करीबी माने जाते रहे. पर इनके आपसी संबंधों में खटास आ गई और विजय राय व प्रदीप राय को बाहर कर दिया गया. उसके बाद इन लोगों ने उपेंद्र राय के खिलाफ मोर्चा खोल दिया.

विजय राय सहारा मीडिया के नेशनल ब्यूरो चीफ थे. प्रदीप राय सहारा के लीगल मैटर्स को देखते थे. राय बंधुओं की आपसी रस्साकसी के बारे में इन दिनों सहारा के अंदरखाने चर्चाएं जोरों पर हैं. अंदरुनी संकटों से जूझ रहा सहारा समूह लगातार झटके पर झटके खा रहा है. सुप्रीम कोर्ट ने ईडी अफसर राजेश्वर सिंह को परेशान करने को लेकर सहारा समूह और यूपी सरकार को जमकर लताड़ा. सेबी के साथ सहारा का पंगा चल ही रहा है. सहारा के अंदरखाने भी उठापटक खूब है. उपेंद्र राय की कार्यप्रणाली से नाराज लोगों ने उनको बेनकाब करने के लिए अभियान शुरू कर दिया है. इसी कड़ी में सीडी की जांच के लिए याचिका दाखिल कराई गई और अब पता चल रहा है कि कोर्ट ने सीडी की जांच सीबीआई को सौंप दी है.

इस बीच, इलाहाबाद हाईकोर्ट के उपेंद्र राय सीडी से संबंधित फैसले को लेकर कुछ लोगों ने यह प्रचारित किया कि कोर्ट ने अपने आदेश में इस मुद्दे पर कुछ भी लिखने छापने मना कर दिया है. पर जब भड़ास ने कई लीगल एक्सपर्ट से कोर्ट के आदेश का अध्ययन  कराया तो उन लोगों का कहना था कि कोर्ट ने सीडी के कंटेंट को छापने से मना किया है, कोर्ट के आदेश को प्रकाशित करने से नहीं रोका है. इस कारण हम आप तक कोर्ट के पूरे आदेश को हूबहू पहुंचा रहे हैं. इसे पढ़ने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें…

AHCorder.pdf

संबंधित खबरें…

सहारा मीडिया के सर्वेसर्वा बने संदीप वाधवा, उपेंद्र राय का कद होगा छोटा
 
सहारा मीडिया के हेड उपेंद्र राय के खिलाफ जारी 'टेप' फुस्स हुआ
 
कोर्ट के फैसले के बाद सहारा समूह की हालत खराब, अंदरखाने खदबदाहट शुरू
 
पहले से भी ज्यादा मजबूत होकर लौटे हैं उपेंद्र राय
 
उपेंद्र राय फिर बने सहारा मीडिया के सर्वेसर्वा, सर्कुलर जारी
 
मीडिया हेड पद से स्वतंत्र मिश्रा की विदाई, वंदना भार्गव को मिला चार्ज
 
विजय राय की एसएनबी हेड के रूप में वापसी, उपेंद्र राय के लौटने की चर्चा
 
दो पत्रकारों उपेंद्र राय और सुबोध जैन पर फिर लगा ब्लैकमेलिंग का आरोप
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...