Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

ऑनलाइन मैग्जीन ‘वीकली ब्लित्ज’के संपादक सलाहुद्दीन शोएब चौधरी को जेल

: बिलावल-हिना प्रेम प्रकरण छापने का उठाना पड़ रहा खामियाजा : बिलावल भुट्टो और हिना रब्बानी खार के बीच रोमांटिक संबंध होने से संबंधित स्टोरी ब्रेक करने वाले संपादक को जेल भेज दिया गया है. बड़े लोगों पर खबर लिखने का खामियाजा इस संपादक को उठाना पड़ा है. इनका नाम है शोएब चौधरी. ये वीकली ब्लित्ज नामक आनलाइन मैग्जीन के संपादक हैं. संपादक शोएब चौधरी को जेल में डालने के लिए उन पर धन के गबन का आरोप लगाया गया है.

: बिलावल-हिना प्रेम प्रकरण छापने का उठाना पड़ रहा खामियाजा : बिलावल भुट्टो और हिना रब्बानी खार के बीच रोमांटिक संबंध होने से संबंधित स्टोरी ब्रेक करने वाले संपादक को जेल भेज दिया गया है. बड़े लोगों पर खबर लिखने का खामियाजा इस संपादक को उठाना पड़ा है. इनका नाम है शोएब चौधरी. ये वीकली ब्लित्ज नामक आनलाइन मैग्जीन के संपादक हैं. संपादक शोएब चौधरी को जेल में डालने के लिए उन पर धन के गबन का आरोप लगाया गया है.

ज्ञात हो कि पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) के प्रमुख बिलावल भुट्टो और पाकिस्तानी विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार के बीच रोमांटिक संबंध होने की खबर इन्हीं शोएब चौधरी ने ब्रेक की थी. उन्होंने बांग्लादेश ऑनलाइन मैगजीन वीकली ब्लित्ज में खबर को प्रकाशित किया था. अब उन्हें धन के गबन के आरोप में जेल में डाल दिया गया है.

ढाका के मेट्रोपोलिटन पुलिस उपायुक्त महसूदुर रहमान ने कहा कि हमने दो दिन पहले सलाहुद्दीन शोएब चौधरी को गिरफ्तार किया और वित्तीय धोखाधड़ी के आरोप में अदालत के निर्देश पर जेल भेज दिया. रहमान ने बताया कि ‘वीकली ब्लित्ज’ नामक ऑनलाइन मैगजीन चलाने वाले चौधरी को इसलिए गिरफ्तार किया गया क्योंकि व्यापारी साजिद हुसैन ने उन पर 67 लाख टका का गबन करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज किया था.

वर्ष 2003 में चौधरी को इस्राइल की खुफिया एजेंसी मोसाद के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. बांग्लादेश के इस्राइल के साथ राजनयिक संबंध नहीं है. वीकली ब्लित्ज ने महज दो महीने पहले यह दावा कर विवाद खड़ा कर दिया था कि पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी के बेटे बिलावल का खार के साथ रोमांस चल रहा है. हालांकि इस खबर को बेबुनियाद बताकर खंडन किया गया था लेकिन कुछ ही दिनों में यह सोशल इंटरनेट नेटवर्क पर छा गयी थी. सबसे रोचक बात यह है कि चौधरी की गिरफ्तारी खार की ढाका यात्रा से महज एक दिन पहले हुई है.

बांग्लादेश की संक्षिप्त यात्रा पर खार यहां पहुंची हैं और उन्होंने प्रधानमंत्री शेख हसीना एवं मुख्य विपक्षी बीएनपी की प्रमुख एवं पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया से भेंट की तथा अपनी बांग्ला समकक्ष दीपू मोनी से बातचीत की. इसी बीच यहां पाकिस्तान उच्चायोग के प्रवक्ता ने गिरफ्तारी पर कोई टिप्पणी करने से इनकार कर दिया और उन्होंने इस बात की भी पुष्टि नहीं की कि खार-बलावल प्रकरण में चौधरी के खिलाफ कोई मामला दर्ज या नहीं. लेकिन एक बांग्लादेश अधिकारी ने बताया कि खार की पहली बांग्लादेश यात्रा के दौरान चौधरी को कोई और विवाद खड़ा करने से रोकने के लिए पुलिस कार्रवाई की गयी है.

वैसे, ये तस्वीरें तो यही कह रही हैं कि खबर सही है..

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...