भारतीय मीडिया में संभवतः पहला मौका रहा होगा, जब 4 नवम्बर 2012 को बिहार की राजधानी पटना के एतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित एक राजनीतिक पार्टी की रैली को नयी मीडिया ने घंटो लाइव यानी जीवंत प्रसारण कर इतिहास रचा। इंटरनेट पर 93 हजार से ज्यादा लोगों ने रैली का लाइव प्रसारण देखा।
किसी एक वेब साइट पर एक दिन में इतने सारे हिटस का होना बहुत बड़ी बात है। इस विशेष साइट पर दो तरीके से हाई बैंडविथ और लो बैंडविथ के वीडियो प्रसारण देखने की सुविधा थी। देश में इस तरह की रैली को आन लाइन देखने की यह व्यवस्था पहली बार की गयी जिसे विदेशों में भी बैठे लोगों ने अपने इंटरनेट पर देखा।
इंटरनेट पर लाइव रैली प्रसारण के लिए बकायदा एक विशेष साइट www.biharadhikarrally.com बनायी गयी। इस साइट के माध्यम से देश -विदेश में बैठे लोगों ने अपने कम्प्यूटर/मोबाइल पर रैली का प्रसारण जीवंत देखा। साइट के हिटस के अनुसार 93 हजार 163 लोगों ने लाइव देखा। रैली खत्म होने के बाद हालांकि इसका प्रसारण बंद कर दिया गया। फिलहाल इस साइट पर बिहार अधिकार रैली .4.11.2012 डिसप्ले हो रहा है, साथ ही रैली की तस्वीर, प्रोग्रेसिव बिहार, लार्ड बुद्ध सहित अन्य दृश्य बदल-बदल कर अआ रहे हैं।
एक राजनीतिक पार्टी की रैली को नयी मीडिया ने घंटो लाइव यानी जीवंत प्रसारण कर इतिहास रच कर नयी मीडिया के लिए द्वार खोल दिया है। हालांकि क्रिकेट मैच को कुछ खेल चैनलों के वेब साइट अपने खेल का साइव प्रसारण करते रहते हैं। लेकिन एक दिन में इतना हिटस नहीं होता। वजह है, खेल का वर्ग सीमित होना। वहीं एक राजनीतिक पार्टी की रैली को नयी मीडिया पर लाइव प्रसारण पहली बार हुआ है। लोगों ने स्वतः देखें। यकीनन इसने एक दृष्टि कोण दिया है और राजनीतिक के साथ-साथ अन्य क्षेत्रों के लिए रास्ते बना दिये हैं । मीडिया में सवाल उठने लगा है कि इसने प्रिंट व खबरिया चैनलों के समक्ष एक चुनौती खड़ी कर दी है। जो सच है। आने वाले दिनों में यकीनन रानीतिक पार्टी के अलावे अन्य क्षेत्र भी इसका इस्तेमाल करेगें और ऐसे में नयी मीडिया और मजबूत होगा।
लेखक संजय कुमार इलेक्ट्रानिक मीडिया से जुड़े हैं. उनसे संपर्क 09934293148 के जरिए किया जा सकता है.






