सेलरी संकट से जूझ रहे नेशनल दुनिया अखबार के कर्मियों में आवाजाही तेज हो गई है. सूचना के मुताबिक बिजनेस डेस्क और रिपोर्टिंग से जुड़े आशुतोष वर्मा ने अखबार को प्रणाम कर लिया है. वे कहां जा रहे हैं, यह पता नहीं चल पाया है.
उधर, एक चर्चा बहुत तेज ये है कि नेशनल दुनिया अखबार के वरिष्ठ पत्रकार मधुसूदन आनंद भी इस अखबार से अलग हो चुके हैं. हालांकि इस चर्चा की पुष्टि खुद मधुसूदन आनंद नहीं कर रहे हैं. उनका कहना है कि नेशनल दुनिया अखबार छोड़ने की जो अफवाह है, वह गलत है.
सूत्रों का कहना है कि मधुसूदन आनंद और नेशनल दुनिया अखबार प्रबंधन के बीच कुछ खटास है. संभव है कि अभी कुछ एनाउंस न किया गया हो लेकिन अंदरखाने उठापटक जारी है. इससे पहले देबू मिश्रा, प्रतिभा ज्योति समेत कई लोग नेशनल दुनिया को गुडबाय बोल चुके हैं.
ये भी पढ़ें-





