लुधियाना से प्रकाशित हो चुके अखबार पंजाब की शक्ति में काम करने वाले लोग कई मुश्किलों से जूझ रहे हैं. लांचिंग के बाद से ही सेलरी संकट का सामने आना इनके लिए सबसे बड़ी मुश्किल है. इस अखबार के साथ जुड़े पत्रकारों की दिवाली इस बार फीकी रहेगी जिसका मुख्य कारण पिछले सितम्बर से उनकी पगार न मिलना है.
उनको दिवाली पर उम्मीद थी कि शायद शक्ति प्रबंधन अपने मुलाजिम पत्रकारों को कोई गिफ्ट व पगार दे कर बधाई देगा लेकिन दिवाली सूखी ही रही. कुछ क्षेत्रों में जुबानी तौर पर विज्ञापन एकत्र कर अपने खर्चे करने के आदेश भी दिए गए हैं. वे पत्रकार विज्ञापन भेज कर अपने कार्यालय के खर्च पूरे कर रहे हैं लेकिन कई क्षेत्रों में जहाँ ऐसा नहीं हुआ है, उनके कार्यालय के मालिक दो माह से किराया न मिलने के कारण तकादा कर रहे हैं. कुल मिला कर पंजाब की शक्ति इस बार अपने मुलाजिमों के घरों में दीप जलाने में असमर्थ है.





