दिल्ली की मुख्यामंत्री शीला दीक्षित, भोजपुरी समाज के अध्यक्ष अजित दुबे, विधायक मुकेश शर्मा एवं भोजपुरी पंचायत के संपादक कुलदीप कुमार ने भोजपुरी इलाकों पर केंद्रित भोजपुरी मैग्जीन'भोजपुरी पंचायत' का एक समारोह में लोकार्पण किया। मौके पर मौजूद सभी लोगों ने 'भोजपुरी पंचायत' की टीम की इस नायाब प्रयास के लिए सराहना की।
'भोजपुरी पंचायत' अपनी तरह की एकलौती पत्रिका है जो झारखण्ड, बिहार, पूर्वी उत्तरप्रदेश एवं भोजपुरी भाषा पर केन्द्रित है। यह पत्रिका पूरे परिवार को ध्यान में रखकर निकाली जा रही है। इस पत्रिका में राजनीतिक, सामाजिक, साहित्यिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों पर खास फोकस रखा गया है।






