Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

अल जजीरा अंग्रेजी चैनल भारत में, हिंदी चैनल भी लाने की योजना

नई दिल्ली। कतर के अल जजीरा नेटवर्क ने गुरुवार को डिश टीवी पर देशभर में समाचार चैनल अल जजीरा अंग्रेजी लॉन्च करने का एलान किया। इसके अलावा उसने पहुंच बढ़ाने के लिए दूसरे डायरेक्ट-टु-होम प्लेटफॉर्म से जुड़ने की योजना भी तैयार की है। यह नेटवर्क देश में हिंदी समाचार चैनल लॉन्च करने पर भी विचार कर रहा है। अल जजीरा इंग्लिश के मैनेजिंग डायरेक्टर अल एंस्ते ने कहा, 'अल जजीरा इंग्लिश ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पांच साल पूरे कर लिए हैं और भारत में राष्ट्रीय स्तर पर चैनल लॉन्च करना यहां के बाजार को देखते हुए एक महत्वपूर्ण कदम है।'

नई दिल्ली। कतर के अल जजीरा नेटवर्क ने गुरुवार को डिश टीवी पर देशभर में समाचार चैनल अल जजीरा अंग्रेजी लॉन्च करने का एलान किया। इसके अलावा उसने पहुंच बढ़ाने के लिए दूसरे डायरेक्ट-टु-होम प्लेटफॉर्म से जुड़ने की योजना भी तैयार की है। यह नेटवर्क देश में हिंदी समाचार चैनल लॉन्च करने पर भी विचार कर रहा है। अल जजीरा इंग्लिश के मैनेजिंग डायरेक्टर अल एंस्ते ने कहा, 'अल जजीरा इंग्लिश ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पांच साल पूरे कर लिए हैं और भारत में राष्ट्रीय स्तर पर चैनल लॉन्च करना यहां के बाजार को देखते हुए एक महत्वपूर्ण कदम है।'

डिश टीवी पर लॉन्चिंग से अल जजीरा इंग्लिश को फ्री-टु-एयर चैनल के रूप में देशभर के 1.17 करोड़ घरों तक पहुंचने का मौका मिलेगा। एंस्ते ने कहा, 'हम टाटा स्काई, एयरटेल डिजिटल टीवी और विडियोकॉन जैसे दूसरे डीटीएच खिलाड़ियों से भी बातचीत कर रहे हैं और जल्द ही केबल समेत दूसरे प्लेटफॉर्म पर भी चैनल शुरू कर देंगे।'

भारत में चैनल के रेवन्यू मॉडल के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा, 'फिलहाल हमारा फोकस यहां ब्रैड खड़ा करना है और कमाई से जुड़े अवसरों पर बाद में विचार किया जाएगा। इनमें एडवरटाइजिंग भी शामिल है।' देश में हिंदी बोलने वाले लोगों की बड़ी तादाद को देखते हुए नेटवर्क भारत के लिए स्थानीय भाषा वाला चैनल लाने पर भी विचार कर रहा है। उन्होंने कहा, 'हम निश्चित रूप से हिंदी चैनल पर विचार कर रहे हैं। इस पर चर्चा जारी है, लेकिन मैंने वक्त को लेकर कोई ब्योरा मुहैया नहीं करा सकता, क्योंकि इसका विश्लेषण अभी किया जा रहा है।'

उन्होंने बताया कि नेटवर्क पहले पूर्ववर्ती युगोस्लाविया क्षेत्र के लिए 24 घंटे वाला अल जजीरा बल्कान चैनल लॉन्च कर चुका है और अगले साल तुर्की भाषा का चैनल शुरू किया जाएगा। एंस्ते ने कहा, 'हम अपने नेटवर्क से दूसरे स्पोर्ट्स और डॉक्युमेंट्री चैनल भी भारत लाने पर विचार करेंगे।' डिस्ट्रिब्यूशन बढ़ाने के अलावा नेटवर्क देश में खबरें जुटाने की क्षमताएं भी बढ़ाने की तैयारी में है। अल जजीरा ने करीब पांच साल पहले भारत में अपना न्यूज ऑफिस खोला था। देश भर में उसके करीब आठ पत्रकार और 60 स्ट्रिंगर हैं, जो अंतरराष्ट्रीय फीड के लिए कंटेंट और खबरें जुटाते हैं। साभार : एनबीटी

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...