Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

एएनआई को एक महीने में दूसरा बड़ा झटका, श्रीनारायण झा का इस्तीफा

एएनआई से श्रीनारायण झा ने डायरेक्टर सुरेंद कपूर को इस्तीफा सौप दिया है। एक महीने के अंदर एएनआई से इस्तीफा देने वाले श्रीनारायण दूसरे सीनियर हैं। श्री नारायण तकरीबन 6 सालों से एएनआई में कोआर्डिनेशन में अहम भूमिका अदा कर रहे थे। झा, पंकज चौधरी की टीम के हिस्सा हुआ करते थे। लेकिन सुरेंद्र कपूर ने अपने बेटे नवीन कपूर को इनपुट हेड बनाने और पंकज चौधरी को अपदस्थ करने के लिए श्रीनारायण को कोआर्डिनेशन से हटाकर प्रोग्रामिंग में शिफ्ट कर दिया।

एएनआई से श्रीनारायण झा ने डायरेक्टर सुरेंद कपूर को इस्तीफा सौप दिया है। एक महीने के अंदर एएनआई से इस्तीफा देने वाले श्रीनारायण दूसरे सीनियर हैं। श्री नारायण तकरीबन 6 सालों से एएनआई में कोआर्डिनेशन में अहम भूमिका अदा कर रहे थे। झा, पंकज चौधरी की टीम के हिस्सा हुआ करते थे। लेकिन सुरेंद्र कपूर ने अपने बेटे नवीन कपूर को इनपुट हेड बनाने और पंकज चौधरी को अपदस्थ करने के लिए श्रीनारायण को कोआर्डिनेशन से हटाकर प्रोग्रामिंग में शिफ्ट कर दिया।

एक तरफ कोआर्डिनेशन से पंकज चौधरी की टीम को तोड़ा जा रहा था, वहीं दूसरी तरफ नवीन कपूर अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए चैनल वन, पी7 और न्यूज 24 से कई लोगों को कोआर्डिनेशन पर ज्वाइन कराते रहे। नतीजा सूरेंद्र कपूर की आंतरिक राजनीति से तंग आकर पंकज चौधरी ने एएनआई से इस्तीफा देने में ही भलाई समझी। बाद में पंकज ने हेडलाइन टुडे चैनल में डिप्टी एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर के पद पर ज्वाइन किया। झा को भी पंकज चौधरी की तरह इस्तीफा देने के लिए मजबूर किया गया।

प्रोग्रामिंग में शिफ्ट करने के बाद उन्हें ऑफिस की ओर से मिला मोबाइल फोन तक वापस ले लिया गया। आखिरकार 7 नवंबर को झा ने अपना इस्तीफा सुरेंद्र कपूर को सौंप दिया और अपने इस्तीफे का मेल कंपनी के मालिक संजीव प्रकाश को भी फारवर्ड कर दिया। श्रीनारायण झा की तरह एएनआई को कई और लोग बॉय बॉय कर सकते हैं, इसकी संभावना है। एएनआई प्रबंधन ने अपने कर्मचारियों को दीवाली गिफ्ट तक नहीं दिया। उल्टे इस बार कई लोगों की सेलरी बदले की कार्रवाई के तहत काट दी गई। सेलरी कटने की वजह छुट्टी ज्यादा होने का बहाना किया जा रहा है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...