इंडिया न्यूज चैनल के कर्मी भयंकर गुस्से में हैं. इन लोगों की सेलरी अनाप शनाप तरीके से काट ली गई है. आरोप लगाया गया है आफिस लेट आने का. पर जिन लोगों ने ओवर टाइम किया, उन्हें ओवरटाइम नहीं दिया गया. लेकिन लेट आने के नाम पर कई कई हजार रुपये सेलरी काट ली गई. यह कटौती सैकड़ों कर्मियो की सेलरी से की गई है.
इससे नाराज कर्मचारियों ने आज एचआर हेड सुषमा को घेर लिया. उन्हें नाइंसाफी के बारे में बताया गया पर वह कटौती खत्म करने को राजी नहीं हुईं. कम सेलरी में काम करने वाले और काम के बोझ से दबे इंडिया न्यूज कर्मी बेहद परेशान और गुस्से में हैं. वे इन हालात में प्रबंधन को बददुआ दे रहे हैं. ताजी खबर के मुताबिक इंडिया न्यूज कर्मी टाप मैनेजमेंट को पत्र लिखकर अपनी पीड़ा जताने की योजना बना रहे हैं. उल्लेखनीय है कि इंडिया न्यूज प्रबंधन ने अपने कर्मियों को दीवाली पर भी बोनस नहीं दिया. अब सेलरी काट कर जले पर नमक छिड़कने का काम किया है.





