मध्य प्रदेश के पत्रकार रवींद्र जैन ने नई पारी की शुरुआत की है. उन्होंने अपने नए जाब प्रोफाइल के बारे में फेसबुक पर जानकारी दी है. उन्हीं के शब्दों में- ''लंबी खामोशी के बाद एक बार फिर प्रिन्ट मीडिया में वापसी की है। मैंने हिन्दुस्तान एक्सप्रेस में समूह संपादक के रूप में ज्वाइन किया है।''
उल्लेखनीय है कि 12 मई 2011 को राज एक्सप्रेस ने बाकायदा फोटो छापकर रवींद्र जैन को नौकरी से निकाला था। उनके उपर मनमर्ज़ी से ख़बरें लिखने और छापने का आरोप लगाया गया था। राज एक्सप्रेस की सवा छह साल की नौकरी में रवींद्र ने विशेष संवाददाता से समूह संपादक तक की यात्रा की। रवींद्र जैन का कहना है कि प्रबंधन ने जिस मजबूरी में मुझे नौकरी से निकाला, उसे पूरा मीडिया जगत जानता है। मुझे कभी किसी से शिकायत नहीं रही। सवा छह साल तक मुझे पत्रकारिता का अवसर देने के लिए मैं राज एक्सप्रेस प्रबंधन का भी आभारी हूँ और रहूँगा।
रवींद्र जैन ने बताया कि 30 नवम्बर 2012 को हिन्दुस्तान एक्सप्रेस प्रबंधन ने अपने अखबार के पहले पेज पर मेरी फोटो छापकर अपने पाठकों को मेरे समूह संपादक के रूप में ज्वाइन करने की सूचना दी है। मैं हिन्दुस्तान एक्सप्रेस समूह के मालिक और अपने मित्र श्री चंद्र प्रकाश शिवहरे जी का भी आभार व्यक्त करता हूँ।






