: जी ग्रुप के संपादकों की जमानत याचिका पर सुनवाई टली : जी न्यूज के संपादक सुधीर चौधरी और जी बिजनेस के संपादक समीर अहलूवालिया की जमानत याचिका पर सुनवाई 3 दिसंबर तक के लिए टल गई है. दिल्ली की साकेत कोर्ट में शनिवार को इस मामले की सुनवाई होनी थी.
लेकिन इस पर अब तीन दिसंबर को सुनवाई होगी. इससे पहले शुक्रवार को दोनों संपादकों को 14 दिन के लिए तिहाड़ जेल भेज दिया गया था. दोनों संपादकों को मंगलवार को गिरफ्तार किया गया था. इस तरह अब तीन दिसंबर से पहले तिहाड़ से बाहर निकलने की कोई संभावना नहीं है.
इस प्रकरण से संबंधित अन्य सभी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें- Zee Jindal





