भरोसेमंद सूत्रों की जानकारियों पर भरोसा करें तो दीपक चौरसिया ने एबीपी न्यूज से नाता तोड़ लिया है और नई पारी इंडिया न्यूज के साथ शुरू की है. सुनने में यह अजीब लगता है कि कहां एबीपी न्यूज और कहां इंडिया न्यूज, लेकिन यह सच है कि दीपक ने एक बड़ा रिस्क लिया और इस रिस्क में मनी फैक्टर सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है. बताया जा रहा है कि दीपक चौरसिया ने शानदार पैकेज और हिस्सेदारी के साथ इंडिया न्यूज का दामन थामा है.
इस ग्रुप के अंग्रेजी चैनल न्यूज एक्स से लेकर इंडिया न्यूज के कई चैनलों में दीपक की पार्टनरशिप है. दीपक का साल का दस करोड़ रुपये का पैकेज है यानि महीने में लगभग एक करोड़ रुपये सेलरी पाने वाले मीडिया परसन वे बन गए हैं. उनकी बहन के पास इंडिया न्यूज मध्य प्रदेश छत्तीसगढ़ चैनल आलरेडी है.
अब अन्य चैनलों की कमान भी दीपक के हाथ में आ गई है.
दीपक चौरसिया जैसे बड़े नाम और बड़ी ब्रांड इमेज वाले पत्रकार को विनोद शर्मा और कार्तिक शर्मा ने अपने साथ जोड़कर जता दिया है कि वे मीडिया फील्ड में यूं ही नहीं आए हैं, उनका इरादा लंबी और गंभीर पारी खेलने की है. फिलहाल तो पूरे मीडिया जगत में दीपक चौरसिया की नई पारी को लेकर कानाफूसी चर्चा जोरों पर है.
इन डेवलपमेंट्स की पुष्टि के लिए जब भड़ास4मीडिया ने दीपक चौरसिया को फोन किया तो दीपक ने फोन नहीं उठाया. हालांकि इसके पहले एक बार एसएमएस के जरिए दीपक ने चर्चाओं को निराधार और खुद की तबीयत खराब बताया था.
इस मुद्दे पर फेसबुक पर कुछ टिप्पणियां इस प्रकार हैं…
Manoj Singh Raj : confrm, india news from 10 dec
Dinesh Mansera : aage ki khabar ye hai ki ye grup aage jakar star news hindi aur english ka bhartiye sanskaran banega..abp ke baad
दीपक से संबंधित इससे पहले की खबर…
'कौन बनेगा मुख्यमंत्री' को क्यों नहीं होस्ट कर रहे हैं दीपक चौरसिया?






